फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India-Boeing AAIB Report Crashed Dreamliner cockpit module change twice Boeing claim fuel switch lock safe

Air India-Boeing Changes: क्रैश ड्रीमलाइनर के कॉकपिट मॉड्यूल दो बार बदले; बोइंग बोला- ईंधन स्विच लॉक सुरक्षित

Mon, 14 Jul 2025 05:45 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 14 Jul 2025 05:45 AM IST
सार

अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी- बोइंग के निर्देश के बाद भारत में एअर इंडिया ने दुर्घटनाग्रस्त ड्रीमलाइनर के कॉकपिट में मॉड्यूल बदल दिया है। इसी बीच बोइंग ने कहा है कि उसके विमानों में  ईंधन स्विच लॉक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Air India-Boeing AAIB Report Crashed Dreamliner cockpit module change twice Boeing claim fuel switch lock safe
एअर इंडिया विमान हादसे से ठीक पहले खुला फ्लाइट का RAT - फोटो : एएआईबी रिपोर्ट

विस्तार

एअर इंडिया ने 2019 में बोइंग के निर्देश के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 विमान के थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (टीसीएम) को पिछले छह वर्षों में दो बार बदला है। टीसीएम में ईंधन नियंत्रण स्विच भी शामिल हैं। इसकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि अहमदाबाद हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में AAIB ने इसकी तरफ ध्यान खींचा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये स्विच लंदन जाने वाले विमान- ड्रीमलाइनर वीटी-एएनबी के टेकऑफ करने के तुरंत बाद बंद हो गए थे। बता दें कि विमान बीते 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन


देश के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की शनिवार को जारी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में, 2019 और 2023 में दो बार टीसीएम बदलने का जिक्र किया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि टीसीएम बदलने का ईंधन नियंत्रण स्विच से कोई संबंध नहीं था। ताजा घटनाक्रम में समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि बोइंग ने 2019 में ड्रीमलाइनर के सभी ऑपरेटरों के लिए एक संशोधित रखरखाव योजना दस्तावेज (एमपीडी) जारी किया था। एमपीडी के अनुसार, ऑपरेटरों को हर 24,000 उड़ान घंटों के बाद टीसीएम बदलना था। इसमें ईंधन नियंत्रण स्विच भी शामिल है। सूत्र ने कहा कि 2019 के बाद विमान में टीसीएम दो बार (2019 और 2023) बदले गए।
विज्ञापन


एअर इंडिया प्रवक्ता ने शनिवार को जारी एएआईबी रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बोइंग को कई सवालों के जवाब भेजे। उन्होंने कहा, 'हम संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हैं। AI171 (अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त एअर इंडिया विमान) के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए AAIB पर निर्भर रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया की जांच के बीच बोइंग ने कहा-हमारे ईंधन स्विच लॉक सुरक्षित हैं

अहमदाबाद विमान हादसे की चल रही जांच के बीच अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) और बोइंग ने कहा कि बोइंग विमानों के ईंधन स्विच लॉक सुरक्षित होते हैं। एफएए की यह जानकारी बीते शुक्रवार को अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी होने के बाद आई है।


रिपोर्ट में इंजन ईंधन कटऑफ स्विच पर सवाल उठाए गए थे। नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों को भेजे गए एफएए के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ईंधन नियंत्रण स्विच का डिजाइन, लॉकिंग फीचर सहित, विभिन्न बोइंग विमान मॉडलों पर एक समान हैं और यह सुरक्षित होते हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि बोइंग ने पिछले कुछ दिनों में एयरलाइनों को भेजे गए एक मल्टी-ऑपरेटर-मैसेज में एफएए की अधिसूचना का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि विमान निर्माता कंपनी किसी भी कार्रवाई की सिफारिश नहीं कर रही है।


बता दें कि भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की ओर से दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में 2018 एफएए की सलाह का हवाला दिया गया है, जिसमें 787 सहित कई बोइंग मॉडल के ऑपरेटरों को ईंधन कटऑफ स्विच की लॉकिंग सुविधा का निरीक्षण करने की सिफारिश की गई थी, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed