फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Chief B S Dhanoa writes to officer, Be ready for big operations

एयर चीफ धनोआ ने कहा- किसी भी समय बड़े ऑपरेशन के लिए तैयार रहे वायुसेना

Sat, 20 May 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Sat, 20 May 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Air Chief B S Dhanoa writes to officer, Be ready for big operations
B S Dhanoa

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों को एक खत लिखा है, जिसमें उनसे किसी भी वक्त शॉर्ट नोटिस में बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है। ऐसा पहली बार है कि भारतीय वायुसेना के चीफ ने एक निजी खत सभी अधिकारियों को लिखा है।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख के इस खत पर 30 मार्च के साइन है, जिसमें उन्होंने पक्षपात और यौन उत्पीड़न के मामलों का भी जिक्र किया है। 12000 ऑफीसर्स को भेजा गया ये खत धनोआ की नियुक्ति के 3 महीने के बाद लिखा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले दो अन्य आर्मी चीफ ने ऐसा किया था, फील्ड मार्शल (उसवक्त जनरल) के एम करियप्पा ने 1 मई 1950 और जनरल के सुंदरजी ने फरवरी 1986 में इस तरह के लेटर लिखे। मौजूदा स्थिति खत में धनोआ ने लिखा कि "मौजूदा हालात में हमारे चारो ओर निरंतर खतरा मौजूद है, ऐसे में हमें एक शॉर्ट नोटिस पर भी बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से लगातार चलाए जा रहे प्रॉक्सी वार का जिक्र करते हुए कहा है कि लगातार सेना के कैंपों पर आतंकी हमले हो रहे हैं जिस वजह से जम्मू -कश्मीर में अशांति का माहौल है। एयर फोर्स चीफ ने अपने इस पत्र में कम संसाधनों का भी उल्लेख करते करते हुए कहा है कि वायुसेना अपने पास 42 फाइटर प्लेन दस्ते अपने पास रख सकती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में हमारे पास 33 मौजूद हैं।


36 राफेल फाइटर प्लेन्स की डील फ्रांस के साथ हुई है। एमआईजी श्रेणी के स्वदेशी फाइटर तेजस भी हमारी शक्ति का हिस्सा होंगे। इन सबके अलावा पाक की नापाक हरकतों से तंग आ चुका भारत अपनी शक्ति को बढ़ाने में लगा हुआ है। यही वजह से कि भारतीय सेना ने अमेरिका से 19 फाइटर प्लेन अपाचे खरीदने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed