फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS Doctors On Bengaluru Delhi Vistara Flight Revive 2-Yr-Old Baby Who Stopped Breathing Mid-Air

पांच लोग, 45 मिनट की जद्दोजहद: फ्लाइट में थमी दो साल की बच्ची की सांस, विमान में शुरू हुई बचाने की कोशिश और...

Mon, 28 Aug 2023 01:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 28 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

बंगलूरू से दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइन की UK-814 फ्लाइट में अचानक एक दो साल की बच्ची की तबियत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश हो गई। इससे फ्लाइट में मौजूद लोग डर गए।

विज्ञापन
AIIMS Doctors On Bengaluru Delhi Vistara Flight Revive 2-Yr-Old Baby Who Stopped Breathing Mid-Air
इन लोगों ने बच्ची की बचाई जान। - फोटो : social media

विस्तार

एक बार फिर साबित हो गया कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। दरअसल, कर्नाटक के बंगलूरू से राजधानी दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में सवार पांच डॉक्टरों ने दो साल की एक बच्चे की जान बचाई, जिसकी सांसें थम गई थीं। इस घटना की दिल्ली एम्स ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है।  

विज्ञापन

फ्लाइट में मची अफरा-तफरी
27 अगस्त को बंगलूरू से दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइन की UK-814 फ्लाइट में अचानक एक दो साल की बच्ची की तबीयत खराब हो गई। बच्ची सियानोटिक बीमारी से पीड़ित थी। उसका इंट्राकार्डियक के लिए ऑपरेशन किया गया था। बच्ची की तबियत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश हो गई। बच्ची को ऐसे देख फ्लाइट में मौजूद लोग घबरा गए। इस बीच, फ्लाइट में मौजूद दिल्ली एम्स के पांच डॉक्टर भगवान बनकर आए और बच्ची को बचा लिया।

विज्ञापन

हाथ-पैर पड़े थे ठंडे
दरअसल, जब डॉक्टरों को पता चला कि बच्ची की हालत बहुत बिगड़ गई है तो उन्होंने तुरंत जांच की। बच्ची की नाड़ी गायब थी, हाथ-पैर ठंडे थे, सांस नहीं ले रही थी। इतना ही नहीं, उसके होंठ और अंगुलियां भी पीले पड़े थे। उसे तुरंत सीपीआर दिया गया। इस दौरान फ्लाइट में ही IV कैनुला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

तब बढ़ी मुश्किल
डॉक्टरों के सामने मुश्किल तब बढ़ गई, जब इलाज के दौरान बच्ची को कार्डिएक अरेस्ट पड़ा। टीम ने एईडी का इस्तेमाल किया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज किया। इस दौरान उनके पास जो भी संसाधन थे उनके इस्तेमाल से बच्ची की जान बचा ली गई। 45 मिनट तक इलाज होने के बाद फ्लाइट को नागपुर भेजा गया और यहां चाइल्ड स्पेशलिस्ट को सौंपा गया। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है।

ये पांच डॉक्टर थे शामिल

एम्स के जिन पांच डॉक्टरों ने बच्ची को बचाया। उनमें एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. नवदीप कौर, एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी डॉ. दमनदीप सिंह, पूर्व एसआर एम्स रेडियोलॉजी डॉ. ऋषभ जैन, पूर्व एसआर एम्स एसआर ओबीजी डॉ. ओइशिका और एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी डॉ. अविचला टैक्सक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed