{"_id":"67ff820e5fecbace6d09b7b7","slug":"aiadmk-leader-edappadi-k-palaniswami-says-no-to-aiadmk-bjp-coalition-government-in-tamil-nadu-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIADMK: पलानीस्वामी बोले- तमिलनाडु में BJP के साथ लड़ेंगे चुनाव, लेकिन नहीं बनाएंगे गठबंधन सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AIADMK: पलानीस्वामी बोले- तमिलनाडु में BJP के साथ लड़ेंगे चुनाव, लेकिन नहीं बनाएंगे गठबंधन सरकार
Wed, 16 Apr 2025 09:35 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:35 PM IST
सार
पलानीस्वामी ने कहा कि शाह ने 11 अप्रैल को जो घोषणा की थी, वह यह थी कि एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन चुनाव जीतेगा और सरकार बनेगी, लेकिन इसका मतलब गठबंधन सरकार नहीं है। पलानीस्वामी ने कहा कि अगर गठबंधन चुनाव जीतता है तो भाजपा के साथ सत्ता साझा करने की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
एआईएडीएमके महासचिव एके पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आता है तो राज्य में गठबंधन सरकार नहीं बनेगी। पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कभी नहीं कहा कि तमिलनाडु में एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
'भाजपा के साथ सत्ता साझा करने की गुंजाइश नहीं है'
एआईएडीएमके महासचिव पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि मीडिया ने प्रासंगिक मुद्दे को गलत समझा। पलानीस्वामी ने कहा कि शाह ने 11 अप्रैल को जो घोषणा की थी, वह यह थी कि एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन चुनाव जीतेगा और सरकार बनेगी, लेकिन इसका मतलब गठबंधन सरकार नहीं है। पलानीस्वामी ने कहा कि अगर गठबंधन चुनाव जीतता है तो भाजपा के साथ सत्ता साझा करने की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
एआईएडीएमके के शीर्ष नेता ने कहा कि शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और तमिलनाडु के संबंध में, इसका नेतृत्व वे स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा, "आपको समझना चाहिए, स्थिति साफ है। पलानीस्वामी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष नयनार नागेंद्र ने कहा कि अमित शाह और पलानीस्वामी मिलकर इस मामले पर निर्णय लेंगे और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन को मजबूत करने के लिए बातचीत उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई थी। बता दें कि तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके ने हमेशा चुनावी गठबंधन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने सहयोगियों के साथ सत्ता साझा नहीं की।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर सुनवाई: क्या है विवाद; कौन, क्यों, कब पहुंचा अदालत, जानें सबकुछ
इससे पहले तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेंद्र ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में सीट किसे मिलेंगी, ये फैसला भाजपा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) मिलकर करेंगे। टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली सहयोगी अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) को सीटें आवंटित करनी है या नहीं, दोनों पार्टियों की आपसी बातचीत के बाद तय किया जाएगा।