फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI detects black money worth Rs 70,000 crore from 1.77 lakh restaurants selling biryani

टैक्स चोरी का खुलासा: बिरयानी बेच रहे 1.77 लाख रेस्टोरेंट की करतूत, AI ने पकड़ी 70 हजार करोड़ की काली कमाई

Fri, 20 Feb 2026 04:26 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Fri, 20 Feb 2026 04:26 AM IST
सार

देशभर के रेस्टोरेंट्स से टैक्स चोरी घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। बिरयानी बेच रहे 1.77 लाख रेस्तरां में एआई ने 70 हजार करोड़ की काली कमाई पकड़ी है। जानें पूरा मामला

विज्ञापन
AI detects black money worth Rs 70,000 crore from 1.77 lakh restaurants selling biryani
बिरयानी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Instagram

विस्तार

एआई की मदद से आयकर विभाग ने खाद्य बाजार में अब तक की सबसे बड़ी 70 हजार करोड़ रुपये की काली कमाई पकड़ी है। देशभर में हैदराबादी बिरयानी बेचने वाले करीब 1.77 लाख रेस्तरां ने पांच वर्षों में सॉफ्टवेयर बिलों में फर्जीवाड़ा कर अपनी कमाई छिपाई और उस पर कर नहीं चुकाया।
विज्ञापन


आयकर विभाग की हैदराबाद इकाई ने एक लाख से अधिक रेस्तरां में इस्तेमाल किए जाने वाले बिलिंग सॉफ्टवेयर के 60 टेराबाइट लेनदेन डाटा का विश्लेषण कर यह खुलासा किया है। जांच में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से अब तक इन रेस्तरां ने 70,000 करोड़ रुपये के बिक्री कारोबार को छिपाया। अधिकारियों ने इस पर जुर्माने समेत कर की गणना नहीं की है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने बताया कि जिस सॉफ्टवेयर पर उन्होंने नजर रखी है, वह कुल रेस्तरां बिलिंग सॉफ्टवेयर बाजार के 10% हिस्से को नियंत्रित करता है। जांच में 1.77 लाख रेस्तरां आईडी के डाटा का विश्लेषण करने के लिए बिग डाटा विश्लेषण और जनरेटिव एआई समेत कई टूल्स का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में सबसे अधिक कर चोरी
जांच में पाया गया कि सबसे अधिक चोरी कर्नाटक में हो रही थी। उसके बाद तेलंगाना और तमिलनाडु का स्थान रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ रेस्तरां मालिकों ने बिल मिटाने की जहमत तक नहीं उठाई। अधिकारियों का मानना है कि रेस्तरां की कुल बिक्री का लगभग एक चौथाई हिस्सा कर चोरी किया गया था।

ये भी पढ़ें: Fatehpur: दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने पर भिड़ गए घराती और बराती, एक महिला का फिर फूटा; आखिर टूट गई शादी

भुगतान के बाद सिस्टम से हटा देते थे बिल
  • आयकर टीम ने जांच में पाया कि ग्राहकों के भुगतान करने के बाद, कई बिल सिस्टम से हटा दिए गए या बदल दिए गए।
  • पूरे भारत में, 70,000 करोड़ रुपये में से 13,317 करोड़ के बिल भुगतान के बाद हटाए गए।
  • महज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छिपाई गई बिक्री 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की थी।
  • इसकी दोबारा जांच के लिए अधिकारियों ने 40 रेस्तरां का दौरा किया और वास्तविक बिक्री की तुलना कंप्यूटर रिकॉर्ड से की।
  • इस छोटी सी जांच में भी लगभग 400 करोड़ रुपये की अघोषित बिक्री का पता चला।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed