फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI cameras generated traffic challans of MPs and MLAs along with public in Kerala

Kerala: कैमरे की नजर में कोई वीआईपी नहीं, केरल में आम आदमी ही नहीं विधायक-सांसदों के कटे यातायात चालान

Thu, 03 Aug 2023 08:34 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 08:34 PM IST
सार

केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने गुरुवार को कहा कि जनता के बीच यह गलतफहमी है कि वीआईपी वाहनों को यातायात उल्लंघन के लिए छूट दी जाती है और उन्हें बिना जुर्माने के छोड़ दिया जाता है।

विज्ञापन
AI cameras generated traffic challans of MPs and MLAs along with public in Kerala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

केरल में सड़क पर नियम तोड़ने वालों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) वाले कैमरे लगाए गए हैं, अब जो कई सड़कों पर यातायात का उल्लंघन करता है तो उनके पास ऑटोमैटिक ही चालाट पहुंच जाता है। खास बात यह है कि कैमरे की नजर में कोई वीआईपी नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि केरल में सरकार ने रोड सेफ्टी के लिए एआई कैमरे लगाए हैं जिसके तहत आम नागरिक ही नहीं, यहां तककि सांसद और विधायक जैसे वीआईपी का चालान कटा है।

विज्ञापन


एआई से हो रही रोड सेफ्टी में सहायता
इसकी जानकारी एलडीएफ सरकार ने गुरुवार को दी और कहा कि सेफ केरल प्रोजेक्ट के तहत राज्य की सड़कों पर यातायात उल्लंघन की निगरानी के लिए लगाए गए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कैमरों से कोई नहीं बच पाया है। आगे कहा कि एआई कैमरे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और उनके परिणामस्वरूप होने वाली मौतों की संख्या को कम करने में सहायक रहे हैं।
विज्ञापन


जनता के बीच है यह गलतफहमी 
केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने गुरुवार को कहा कि जनता के बीच यह गलतफहमी है कि वीआईपी वाहनों को यातायात उल्लंघन के लिए छूट दी जाती है और उन्हें बिना जुर्माने के छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एआई कैमरे सभी वाहनों अपनी जद में ले रहे हैं। चाहे उनका पंजीकरण किसी भी राज्य का हो या वे किसी वीआईपी के भी हों, और उन सभी पर यातायात उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सांसद के वाहन ने छह बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया
परिवहन मंत्री राजू ने कहा कि इस साल जुलाई में विधायकों के वाहनों द्वारा 19 और सांसदों के वाहनों द्वारा 10 उल्लंघनों को एआई कैमरों ने रिकॉर्ड किया और जुर्माना जारी किया। उन्होंने कहा कि एक सांसद का वाहन छह बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया और एक विधायक का चार पहिया वाहन सात बार उल्लंघन के लिए पकड़ा गया।


वीआईपी लोगों ने नहीं बताए नाम
केरल के मंत्री राजू ने उन विधायकों के विवरण का खुलासा नहीं किया जिनके वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। साथ ही कहा कि ज्यादातर मामलों में चालान जारी किए जा चुके हैं और बाकी के लिए भी चालान जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात उल्लंघन में भी काफी कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed