फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ahul gandhi will chair tha jan vedna confrence of congress against demontiesation today

राहुल गांधी बोले- मुझे शिव जी, गुरुनानक, बुद्ध और महावीर में दिखता है कांग्रेस का सिंबल

Wed, 11 Jan 2017 10:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
ahul gandhi will chair tha jan vedna confrence of congress against demontiesation today
rahul gandhi

राहुल गांधी ने कहा, '' मुझे शिव जी, गुरुनानक, बुद्ध और महावीर की तस्वीरों में कांग्रेस का चिन्ह दिखाई देता है। मैंने करन सिंह जी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह चिन्ह बताता है कि 'डरो मत'।''

विज्ञापन


राहुल ने मोदी सरकार को उसकी नीतियों और फैसलों पर घेरते हुए कहा कि यह सरकार लोगों को डरा रही है, लेकिन उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस की रैली में राहुल ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह हर धर्म में है, इसलिए जब तक कांग्रेस हर धर्म के लोगों के साथ है, उन्हें मोदी सरकार से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने न सिर्फ अपने भाषण का अंदाज बदला है बल्कि लोगों से सीधे जुड़कर जन संवाद की कला भी सीख ली है। राहुल की अध्यक्षता में हुए जन-वेदना सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के नेता और देश भर से जुटे प्रतिनिधि उनके बदले अंदाज पर जमकर तालियां बजाते दिखे। राहुल ने गंभीरता से भी बातें रखीं।  तो चुटीले अंदाज और फिल्मों के डायलॉग सुनाकर गुदगुदाया। सम्मेलन में मौजूद लोगों को जोडने के लिए उनसे ही पूछा फिर बात को आगे बढ़ाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने 8 नवंबर को प्रधानमंत्री के भाषण को इस अंदाज में शुरू किया कि देशवासियों , तभी लोगों ने कहा मित्रों, राहुल बोले मित्रों अपनी जेब में हाथ डालें। ये जो पांच सौ और हजार के नोट हैं अब ये कागज हो गए हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। आप अपना वर्तमान समय दे दो मैं वादा करता हुं 10-15 सालों बाद में चकमता हुआ नया देश दूंगा। ये काम सिर्फ और सिर्फ मैं ही कर सकता हूं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह भी नहीं सकते हैं।

राहुल ने फिल्म नमकहलाल का जिक्र करते हुए कहा मैंने अमिताभ बच्चन की ये फिल्म तो नहीं देखी लेकिन उसका डायलॉग याद है आपका तो लगता है बस ये ही सपना, राम-राम जपना पराया माल अपना। राहुल ने कहा जैसे हम बच्चों को टॉफी देते हैं सरकार ने 12 सौ करोड़ रुपए विजय माल्या को दे दिया। अपने भाषण के दौरान राहुल ने कभी चुटकी बजाई तो कभी बोलने का अंदाज भी बदला। भाषण देते हुए अचानक बोले उत्तर प्रदेश में मजा आएगा फिर शांत हो गए।
 

'बाबा रामदेव और भोगले की सलाह पर अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ दी'

ahul gandhi will chair tha jan vedna confrence of congress against demontiesation today

राहुल ने कहा कि पीएम के नए नए नामों से कार्यक्रमों पर भी कटाक्ष किया। राहुल ने कहा पहले सफाई अभियान चलाया ध्यान से देखिए झाड़ू उल्टा पकड़ा है। फिर लोगों ने पूछा तो मौजूद लोगों की तरफ से मेक इन इंडिया, दूसरी तरफ से आवाज आई कनेक्ट टू इंडिया, स्टार्टअप इंडिया स्किल इंडिया कहा गया।

राहुल बोले योगा भी हुआ लेकिन बीजेपी आरएसएस का अंतर दिख जाता है। योगा जरूर दिखा लेकिन पदमासन नहीं लगा पाए। मैं नोटिस करता हूं। इन सबसे काम नहीं चला तो घबराहट हुई और होम मेड आर्थिक सलाहकार बाबा रामदेव और भोगले की सलाह पर अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ दी।

प्रेस के मित्र अब खुलकर नहीं बोलते
राहुल गांधी ने अपने दोनों भाषणों के दौरान प्रेस और मीडिया को लेकर भी चुटकी ली। राहुल ने कहा कि प्रेस के मित्र मेरे पीछे पड़े रहते हैं लेकिन मैं नफरत नहीं करता उनकी देश भी भूमिका है लेकिन डरो मत।

राहुल ने कहा मनमोहन सरकार में खुलकर बोलते थे। अब दिल से खुलकर नहीं बोलते हैं। मेरे पास आते हैं कहते हैं डर लगता है। हम भी मानते हैं कष्ट नहीं पहुंचना चाहिए। लेकिन मीडिया का जिम्मेदारी निभाते हुए पूछना चाहिए। 70 सालों में बड़ी संस्थाओं के साथ प्रेस का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed