फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad plane crash: DNA samples of 190 plus victims matched with family members 150 Plus bodies handed over

अहमदाबाद विमान हादसा: 190 पीड़ितों के डीएनए नमूने परिवार के सदस्यों के साथ मेल खाए, 159 शव परिजनों को सौंपे गए

Wed, 18 Jun 2025 12:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Jun 2025 12:27 PM IST
विज्ञापन
Ahmedabad plane crash: DNA samples of 190 plus victims matched with family members 150 Plus bodies handed over
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

अहमदाबाद विमान हादसे में 190 पीड़ितों के डीएनए नमूने परिवार के सदस्यों से मेल खा गए हैं। अब तक 159 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी ने कहा, 'आज 10.45 बजे तक 190 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं। 159 मृतकों के पार्थिव अवशेष उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। 190 डीएनए नमूनों में से जो मेल खाए हैं, उनमें 123 भारतीय, सात पुर्तगाली, 27 ब्रिटेन, चार गैर-यात्री और एक व्यक्ति कनाडा से हैं। एकमात्र जीवित बचे विश्वास को छुट्टी दे दी गई है। उसे उसके परिवार के साथ घर वापस भेज दिया गया है।'

विज्ञापन


12 जून को 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। इस दौरान जमीन पर मौजूद लगभग 29 लोगों की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण कर रहे हैं, क्योंकि कई शव पहचान नहीं हो पा रही है। शव या तो पूरी तरह जल गए हैं या क्षत-विक्षत हैं। राज्य सरकार ने पहले कहा था कि उड़ान में सवार लोगों के साथ-साथ जमीन पर मारे गए लोगों सहित 250 पीड़ितों के नमूने पहचान के लिए एकत्र किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed