फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmadiyya Eid: Ahmadiyya Muslim community celebrates Eid Milan, appeals everyone to come together for humanity

Ahmadiyya Eid: अहमदिया मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद मिलन समारोह, मानवता के लिए सबको साथ आने की अपील की

Sun, 30 Apr 2023 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Apr 2023 04:18 PM IST
सार

धार्मिक नेताओं ने कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। एक छोटे से इलाके में भी अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ रहते हैं।

विज्ञापन
Ahmadiyya Eid: Ahmadiyya Muslim community celebrates Eid Milan, appeals everyone to come together for humanity
अहमदिया मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम धर्म के एक प्रमुख वर्ग अहमदिया समुदाय के लोगों के द्वारा राजधानी दिल्ली में शनिवार को ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों और कई देशों के राजदूतों ने हिस्सा लिया। अहमदिया समुदाय के प्रमुख लोगों ने अपील की कि दुनिया में शांति-सद्भाव लाने के लिए सभी धार्मिक वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाए।      
विज्ञापन


धार्मिक नेताओं ने कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। एक छोटे से इलाके में भी अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ रहते हैं। यह दर्शाता है कि भारतीय समाज आपस में मिलजुलकर रहना जानता है, जबकि दुनिया के कई हिस्सों में दो समुदाय के लोग भी एक साथ मिलकर नहीं रह पाते हैं।
विज्ञापन


अहमदिया समुदाय के दिल्ली प्रमुख फिरोज अहमद नईम ने कहा कि इस्लाम अपने पड़ोसियों के सुख-दुख को अपना समझने का आदेश देता है। ऐसे में हमें अपने आसपास रहने वाले सभी धर्मों के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और उनके दुख को अपना समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल इसी सोच को आगे रखकर दुनिया को शांति की तरफ आगे ले जाया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सर्वधर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील जी महाराज ने कहा कि अहमदिया मुसलमान राम, कृष्ण, नानक और महावीर सबका सम्मान करते हैं। उनके जयकारे भी लगाते हैं, यही वह सोच है जो दुनिया को सांप्रदायिक तनाव को छोड़ आपस में एक दूसरे के करीब ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed