फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agneepath Scheme: Training of Agniveers will start from December, Army Chief Manoj Pandey said will come into active service in 2023

अग्निपथ योजना : अग्निवीरों का प्रशिक्षण दिसंबर से शुरू होगा, थलसेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा- 2023 में सक्रिय सेवा में आएंगे

Sat, 18 Jun 2022 06:45 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 18 Jun 2022 06:45 AM IST
सार

केंद्र में सत्ताधारी एनडीए के घटक दल जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना की तुरंत समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि उनका भविष्य नई नीति से प्रभावित नहीं होगा।

विज्ञापन
Agneepath Scheme: Training of Agniveers will start from December, Army Chief Manoj Pandey said will come into active service in 2023
अग्निपथ योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि अग्निवीरों के पहले बैच का प्रशिक्षण इस साल दिसंबर में शुरू हो जाएगा और ये मध्य 2023 में सक्रिय सेवा में शामिल कर लिए जाएंगे। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी अग्निपथ योजना के लागू होने की अधिकारिक तिथि का एलान नहीं किया है। सेना प्रमुख ने कहा कि इस साल के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 23 साल करने के फैसले से उम्रदराज हो गए युवाओं को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। अगले दो दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके बाद सेना भर्ती संगठन पंजीकरण और भर्ती रैली के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी का एलान करेंगे।

विज्ञापन


थलसेना प्रमुख ने युवाओं से सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत 2022 के भर्ती रैली के लिए प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष करने की एक बार दी जाने वाली छूट संबंधी सरकार का निर्णय सेना को मिल गया है। यह निर्णय हमारे उन कई ऊर्जावान और देशभक्त युवाओं को एक अवसर प्रदान करेगा, जो कोविड-19 के बावजूद भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे और यह प्रक्रिया पिछले दो साल में कोविड प्रतिबंधों के कारण पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दो वर्ष भर्ती नहीं होने से उम्र सीमा बढ़ाई : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने दो वर्ष से सेना में भर्ती नहीं होने की वजह से उम्र सीमा में राहत देने की मांग को मान लिया है। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना को युवाओं के लिए सेना में सेवा देना का सुनहरा मौका बताया। उन्होंने योजना को लेकर किसी प्रकार का संदेह न करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह ने कहा कि इससे बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध कर रहे युवाओं की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि नया मॉडल देश की रक्षा प्रणाली में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। लिहाजा, वे अफवाहों के बजाय सेना में भर्ती की तैयारी पर जोर दें।

अग्निवीरों का स्वागत करने को तैयार है नौसेना
नौसेना ने कहा, अग्निवीरों के पहले बैच का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। देश के युवक-युवतियां अग्निवीर के रूप में नौसेना में शामिल होकर राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। भर्ती की उम्र सीमा में दो साल की छूट दिए जाने से कोविड काल में सैन्य बलों में शामिल न हो पाने वाले युवाओं को फायदा होगा।

वायुसेना प्रमुख ने बताए वायुसैनिकों को फायदे
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने छह अग्रिम बेसों का दौरा कर वायुसैनिकों से संवाद किया। वायुसेना ने बताया, दौरों का उद्देश्य सैन्य बल के आखिरी व्यक्ति तक योजना की जानकारी पहुंचाना है। एयर चीफ मार्शल ने बयान जारी कर कहा कि भर्ती की सीमा 2 साल बढ़ाए जाने के फैसले से वह खुश हैं।

सेना के लायक नहीं हिंसा करने वाले युवक : जनरल वीपी मलिक, पूर्व सेनाध्यक्ष
युवाओं का इस तरह उत्पात मचाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसा करने वाले सेना में शामिल होने के लिए फिट नहीं हैं। सेना भी बसें जलाने और सड़क पर उत्पात मचाने वालों को भर्ती करने में रुचि नहीं रखती। हमें समझना होगा कि सशस्त्र बल स्वयंसेवी बल हैं कोई कल्याणकारी संगठन नहीं। इसमें देश के लिए लड़ने वाले सबसे अच्छे लोग ही होना चाहिए। 

सरकार का भी दायित्व है कि युवकों की आशंकाएं दूर करे। योजना अभी घोषित हुई है और बड़ी संख्या में लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है। रिटायर्ड अफसरों को भी सरकार योजना भलीभांति समझाएं, तब उनके जरिये संदेहों और भ्रमों को दूर किया जा सकेगा। युवकों की बात भी सुनकर उनकी तकलीफ को दूर किया जाना चाहिए।

भविष्य की चुनौतियों के लिए
केवल सेना के बजट के कारण ही नहीं बल्कि सामाजिक, आर्थिक और भविष्य की चुनौतियों के लिए दो साल की कवायद के बाद तैयार की गई है। टेक्नोलॉजी की सोच को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने योजना जारी है।

विपक्ष ने गढ़ा विवाद : वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा, अग्निपथ योजना में कुछ भी विवादित नहीं है। बल्कि विपक्ष युवाओं को उकसाकर का बेवजह का विरोध कर रहा है।

यूपी में विरोध हुआ उग्र, युवाओं ने ट्रेनें और पुलिस चौकी फूंकी

  • अलीगढ़...यमुना एक्सप्रेसवे पर घंटों बवाल : टप्पल में यमुना एक्सप्रेस-वे और इंटरचेंज पर  हिंसक प्रदर्शन हुआ। दो घंटे तक तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बंद रहा। जट्टारी में पुलिस चौकी और उसमें खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया।  
  • वाराणसी...पथराव में 10 पुलिसकर्मी जख्मी : उपद्रवियों न बसों, ऑटो और दुकानों पर पत्थर बरसाए। पत्थरबाजी में सिगरा इंस्पेक्टर, सारनाथ थाना समेत आठ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। नौ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
  • गोरखपुर...40 ट्रेनें निरस्त, यात्री परेशान : पूर्वोत्तर रेलवे ने 40 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। वैशाली, डिब्रूगढ़, जयनगर लोकमान्य, दरभंगा व नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त हुई हैं। कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन व कुछ का रूट बदला गया।
  • बलिया...राज्यमंत्री के दफ्तर में तोड़फोड़ : युवाओं ने बसों पर पथराव, रेलवे स्टेशन और डीएमयू में तोड़फोड़ की। बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल में तोड़फोड़ व आगजनी की। राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय में तोड़फोड़ की।  
  • कानपुर...हिंसा की साजिश, चार पकड़े : हिंसक प्रदर्शनों की साजिश में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। व्हाट्सएप के वायरल स्क्रीनशॉट में हाईवे जाम करने और पुलिस चौकियां फूंकने की बात कही गई है।
  • अवध...कई जगह प्रदर्शन : अमेठी-रायबरेली और बाराबंकी में युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। अमेठी में भादर चौराहे के साथ अमेठी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें थम गईं।

नीतीश बोले, तत्काल हो योजना की समीक्षा
केंद्र में सत्ताधारी एनडीए के घटक दल जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना की तुरंत समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि उनका भविष्य नई नीति से प्रभावित नहीं होगा।

सरकार संवेदनशील : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सेना में आयु सीमा दो वर्ष बढ़ाने पर कहा कि इससे पीएम मोदी की युवाओं के प्रति संवेदनशीलता पता चलती है।

भ्रम से बचें, तैयारी करें युवा : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, युवाओं को बड़ा करने का मौका देने वाली योजना है, उन्हें भ्रम से बचकर तैयारी पर जोर देना चाहिए।

देश की आवाज नहीं सुनते : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी देश के लोगों की आवाज नहीं सुनते, उन्हें केवल अपने मित्रों की आवाज ही सुनाई देती है।  

सेना का अपमान : भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अग्निपथ योजना को सेना का अपमान बताया। उन्होंने कहा, इससे पंजाब के युवाओं को बड़ा नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed