फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Waqf, BJP eying land of Christians, Jains, Buddhists and Hindu temples: Uddhav Thackeray, News in Hindi

Waqf Bill: 'वक्फ के बाद भाजपा की नजर ईसाई, जैन, बौद्ध और हिंदू मंदिरों की जमीन पर', उद्धव ठाकरे ने लगाया आरोप

Sun, 06 Apr 2025 06:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने ऑर्गनाइजर के लेख का हवाला देते हुए कहा, 'उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया है और सभी को अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए।' ऐसा लगता है कि यह लेख अब अप्रकाशित हो गया है। शिवसेना यूबीटी सुप्रीमो से जब पूछा गया कि क्या वे अन्य विपक्षी दलों की तरह वक्फ विधेयक को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, तो उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया। 

विज्ञापन
After Waqf, BJP eying land of Christians, Jains, Buddhists and Hindu temples: Uddhav Thackeray, News in Hindi
उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को आरोप लगाया कि वक्फ कानून लागू करने के बाद भाजपा अब अपने 'मित्रों' के लिए ईसाइयों, जैनियों, बौद्धों और यहां तक कि हिंदू मंदिरों की जमीन पर नजर गड़ाए हुए है। उद्धव ठाकरे ने अपने पूर्व सहयोगी भाजपा को सलाह दी कि वह भगवान राम की तरह 'व्यवहार' करे। उन्होंने कहा, 'वक्फ कानून के बाद अगला कदम ईसाइयों, जैनियों, बौद्धों और यहां तक कि हिंदू मंदिरों की जमीन पर नजर रखना होगा। वे अपने मित्रों को प्रमुख भूमि देंगे। उन्हें किसी भी समुदाय से कोई प्यार नहीं है।'

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BJP: भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनाया स्थापना दिवस, नड्डा बोले- राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती है पार्टी
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को दी मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसे इस सप्ताह की शुरुआत में संसद ने पारित किया था। सरकार का कहना है कि यह कानून देश में मुस्लिम धार्मिक बंदोबस्त से संबंधित सुधारों की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने भाजपा पर लगाए आरोप
वहीं शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि भविष्य में वक्फ की सारी जमीन भाजपा के उद्योगपति मित्रों के पास चली जाएगी। संजय राउत ने कहा कि भाजपा को गरीबी पर बात नहीं करनी चाहिए और दावा किया कि पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले उसने जो पैसा खर्च किया, वह महाराष्ट्र के बजट के बराबर है।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: कांग्रेस नेताओं पर वक्फ भूमि कब्जाने का आरोप, संजय निरुपम बोले- विस्तृत रिपोर्ट तैयार करे सरकार

जितेंद्र आव्हाड ने ऑर्गनाइजर में छपे लेख का दिया हवाला
वहीं एनसीपी (सपा) नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में छपे एक लेख का हवाला देते हुए इसी तरह का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मुसलमानों को निशाना बनाने के बाद अब देश में ईसाइयों की बारी है। आव्हाड ने आरएसएस से जुड़ी पत्रिका पर निशाना साधते हुए दावा किया, 'ऑर्गनाइजर ने 1950 में संविधान और भारतीय तिरंगे का विरोध किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed