फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Nirupam says Maharashtra government should prepare detailed report on Waqf properties

Maharashtra: कांग्रेस नेताओं पर वक्फ भूमि कब्जाने का आरोप, संजय निरुपम बोले- विस्तृत रिपोर्ट तैयार करे सरकार

Sun, 06 Apr 2025 06:14 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वक्फ भूमि को बड़े पैमाने पर नियंत्रित किया है। उन्होंने मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार को वक्फ संपत्तियों की स्थिति जानने और उन्हें किसने नियंत्रित किया हुआ है, इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Sanjay Nirupam says Maharashtra government should prepare detailed report on Waqf properties
संजय निरुपम, नेता, शिवसेना - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि वह वक्फ संपत्तियों और उन्हें नियंत्रित करने वालों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर वक्फ भूमि को बड़े पैमाने पर कब्जाने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


शिवसेना नेता निरुपम ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास 90,000 एकड़ में फैली 23,000 संपत्तियां हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इन संपत्तियों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी चाहिए, ताकि यह पता लग सके कि इन संपत्तियों की स्थिति क्या है और वक्फ के नाम पर इन संपत्तियों पर किसने कब्जा किया हुआ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Waqf: 'केंद्र वक्फ बोर्ड को नियंत्रित नहीं करना चाहता', जेपी नड्डा ने बताई कानून को लेकर सरकार की क्या है मंशा
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया
संजय निरुपम ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने वक्फ भूमि को बड़े पैमाने पर कब्जा रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। साथ ही उनमें भाजपा और हिंदुत्व में विश्वास रखने वाले संगठनों के बारे में डर पैदा किया है। 


निरुपम ने राहुल और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा
संजय निरुपम ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोनों नेताओं ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा में इसलिए हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि वह इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं। उनका मकसद मुसलमानों को एनडीए सरकारों के खिलाफ खड़ा करना है। वह मुसलमानों को संदेश देना चाहते हैं कि एनडीए सरकारें उन्हें परेशान कर रही हैं और वे ही इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Waqf law: वापस नहीं ली जाएंगी वक्फ संपत्तियां, निजी भूमि पर कब्जा भी नहीं; जानें वक्फ के नए कानून में क्या है

मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी करना गलत: निरुपम
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैंकों में मराठी बोलने को लेकर चल रहे आंदोलन को स्थगित करने का आह्वान किया है। इस मामले पर जब निरुपम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी को मराठी का सम्मान करना चाहिए। राज्य में संचार के लिए मराठी भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। निरुपम ने कहा, 'मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी करना गलता है। हमने राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की थी। क्या बैंक कर्मचारियों को थप्पड़ मारने से सभी लोग मराठी में बातचीत करने लगेंगे? ये तरीका गलत है। आप कोचिंग सेंटर खोलकर गैर-महाराष्ट्रियों को मराठी सिखाते हैं।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed