फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP celebrated foundation day at national level, Nadda says party works with the spirit of nation first

BJP: भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनाया स्थापना दिवस, नड्डा बोले- राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती है पार्टी

Sun, 06 Apr 2025 06:22 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

 भारतीय जनता पार्टी ने अपना 46वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया। दिल्ली में पार्टी की 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता शकुंतला आर्या से जेपी नड्डा ने उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात की और उनके निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया।

विज्ञापन
BJP celebrated foundation day at national level, Nadda says party works with the spirit of nation first
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी ने अपना 46वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया। आज के दिन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से लेकर प्रदेश कार्यालयों और जिला-ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती है और यही कारण है कि आज वह राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ देश के दर्जनों राज्यों में सत्ता में है। 

विज्ञापन


दिल्ली में पार्टी की 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता शकुंतला आर्या से जेपी नड्डा ने उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात की और उनके निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया। नड्डा ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता ही पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार रहे हैं। पार्टी आज जो कुछ भी है, वह इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत है। उनके साथ इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री और अन्य कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन


सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में फहराया झंडा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहीं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों के बाद पार्टी की सरकार बनाने में सफलता मिली है। इसका मूल श्रेय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। इस अवसर पर दिल्ली के सभी 14 सांगठनिक जिलों एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


PM Modi In Tamilnadu: 'कुछ लोगों की रोने की आदत होती है', स्टालिन पर पीएम का तंज; तमिल भाषा को लेकर कही ये बात


सचदेवा ने कहा कि आज देश के 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है। दिल्ली 13वां राज्य है जहां पार्टी ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार तरक्की कर रही है। हिंदुस्तान के हर राज्य-शहर में कमल खिलाना उनका कर्तव्य है।

पार्टी की नीतियां लागू करेंगे- रेखा गुप्ता 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि पार्टी देशहित को अपना सर्वोपरि समझती है। इसी का परिणाम है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और हम स्वयं अपने आपको सबसे अंत में रखकर इस सिद्धांत पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए काम करेगी और कार्यकर्ताओं की मदद से हर व्यक्ति की अपेक्षा पूरी की जाएगी। 
कर्नाटक: सूत्रों का दावा- प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार, पार्टी आलाकमान ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed