फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after the video conferencing of the prime minister , the chief minister also talked to farmers

प्रधानमंत्री के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी की किसानों से बात

Thu, 21 Jun 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Thu, 21 Jun 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
after the video conferencing of the prime minister , the chief minister also talked to farmers

वीडियो कानफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा के किसानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बातचीत करने के कुछ ही घंटे बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी किसानो से वार्ता की और उनके समक्ष उत्पन्न चुनौतियों को शीघ्र ही निपटाने का उन्हें भरोसा दिलाया । प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के कार्यक्रम के जरिए कल देश भर के किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की थी । 

विज्ञापन


भुवनेश्वर स्थित उड़ीसा कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में किसानों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने भी उनके साथ बातचीत की । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इसके तहत एक पंचायत के दो किसानों को आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद ये किसान आगे अपने अपने संबंधित क्षेत्र के अन्य किसानों को कृषि उत्पादन बढाने का प्रशिक्षण देंगे । मुख्यमंत्री ने किसनों को आश्वासन दिया कि उनके समक्ष जो भी चुनौतियां हैं उन्हें जल्दी ही सुलझाया जाएगा । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed