फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the murder of the child, accused Suchana Seth met her husband in the police station

Suchna Seth: 'तुम आजाद हो, जब तक मैं हिरासत में हूं', सूचना सेठ और उसके पति का पुलिस स्टेशन में हुआ आमना-सामना

Sun, 14 Jan 2024 04:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

बच्चे की हत्या के बाद पहली बार आरोपी महिला सूचना सेठ और उसके पति का आमना-सामना हुआ। इस दौरान आरोपी महिला ने अपने पति से कहा कि जब तक मैं हिरासत में हूं, तुम आजाद हो। इस दौरान महिला ने बच्चे की हत्या से इनकार किया। जानिए क्या बोली अपने पति से से आरोपी महिला सूचना सेठ...

विज्ञापन
After the murder of the child, accused Suchana Seth met her husband in the police station
पुलिस के साथ आरोपी सूचना सेठ - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में महिला सीईओ सूचना सेठ ने अपने ही चार साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सूचना सेठ को गिरफ्तार कर लिया था। गोवा के कैलंगुट पुलिस स्टेशन में शनिवार को आरोपी महिला सूचना सेठ और पति वेंकट रमन की 15 मिनट की मुलाकात हुई। इस दौरान आरोपी महिला ने अपने पति से कहा कि मैं जब तक पुलिस हिरासत में हूं, तुम आजाद हो। तुम्हारी वजह से ही मेरी यह दुर्दशा हुई है। बातचीत में सूचना सेठ ने चार साल के अपने बच्चे की हत्या के आरोपों से इनकार किया। उस दौरान उसके पति वेंकट रमन ने कहा कि अगर बच्चे की हत्या तुमने नहीं कि तो आखिर उसे किसने मारा। गौरतलब है कि शनिवार को बयान दर्ज कराने के लिए सूचना सेठ के पति वेंकट अपने पति के साथ गोवा के कैंलगुट पुलिस स्टेशन पुहंचे थे। अपने बच्चे की हत्या के दौरान वह इंडोनेशिया में थे। बच्चे की मौत की खबर मिलने के बाद नौ जनवरी को वेंकट भारत आए।
विज्ञापन


दोनों के बीच बच्चे की कस्टडी की लड़ाई चल रही थी
पति के वकील अजहर मीर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले एक साल से बंगलूरू के एक फैमिली कोर्ट में बच्चे की कस्टडी की लड़ाई चल रही थी। कोर्ट ने पिता वेंकट को बच्चे से फोन या वीडियो कॉल के जरिए बात करने की इजाजत दी थी। नवंबर 2023 में अदालत ने बच्चो के पिता से हर रविवार घर पर मिलने की अनुमति दी थी। हालांकि उस दौरान सूचना सेठ ने कहा कि बच्चे को पिता से कैफे में मिलना चाहिए न कि घर में। वेंकट सात जनवरी को बेटे से मिलने वाला था। बता दें शुक्रवार को पुलिस ने घटना स्थल पर ही सीन रिक्रिएशन के जरिए मामले को समझने की कोशिश की। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
गोवा पुलिस के मुताबिक, छह जनवरी को सूचना सेठ गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने चार साल बेटे के साथ आई थी। इसके बाद उसने आठ जनवरी को होटल से चेक-आउट किया था। सूचना सेठ के सोमवार को चेक आउट करने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। दरअसल, सेठ के अपार्टमेंट छोड़ने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ सफाई करने गया तो वहां खून के धब्बे मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने सबसे पहले होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें सूचना चेक इन के वक्त अपने बच्चे के साथ आती दिख रही थी। वहीं, आठ जनवरी को सूचना को अपने बेटे के बिना सर्विस अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और सूचना की तलाश तेज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू तक टैक्सी से जाने की जिद ने भी फंसाया
वहीं, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि जब सूचना ने बंगलूरू लौटने के लिए टैक्सी बुलाने के लिए कहा, तो उन्हें समझाया गया कि विमान से जाना ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक रहेगा। लेकिन उन्होंने सड़क से यात्रा करने पर जोर दिया। इस पर होटल ने एक स्थानीय टैक्सी की व्यवस्था की। होटल स्टाफ ने जब यह पुलिस को बताया तो पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर का पता लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed