{"_id":"5a8025de4f1c1b2a788b537c","slug":"after-seeing-pictures-of-an-six-month-old-baby-girl-in-garbage-bin-hundreds-queue-up-to-adopt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचड़े में फेंकी गई बच्ची, गोद लेने के लिए हजारों ने फैलाई बाहें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कचड़े में फेंकी गई बच्ची, गोद लेने के लिए हजारों ने फैलाई बाहें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Feb 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान की पहचान उसकी इंसानियत से होती है और अगर इंसानियत ही न बची हो तो वो इंसान कहलाने के लायक ही नहीं बचता। दरअसल, उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने मानवीय संवेदनाओं को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
यहां महज छह माह की मासूम बच्ची को उसके परिवार के लोगों ने कूड़े के ढेर में फेंककर वहां से निकल गए। घटना मुरादाबाद-आगरा हाईवे की है। यहीं से इस बच्ची को कूड़े के ढेर से उठाया गया है। बहरहाल इस समाज में बुरे लोगों के साथ ही अच्छे लोगों की कमी भी नहीं है।
विज्ञापन
बच्ची की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सैकड़ों जोड़े उसे गोद लेने के लिए पुलिस और बाल कल्याण समिति से संपर्क कर अनुरोध किया है। हालांकि बच्ची को अभी तक किसी को गोद नहीं दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने अभी उसे एक अनाथालय में भेजा है और साथ ही कहा कि वह सबसे पहले बच्ची के जैविक माता-पिता की खोज करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इस बच्ची की तस्वीर और कहानी को कई अखबारों ने प्रकाशित किया था। बच्ची को शनिवार की सुबह मुरादाबाद के भिकानपुर-कुलवाड़ा गांव के निवासियों ने कूड़े में पड़ी देखकर पुलिस और बाल कल्याण समिति कार्यलय को सूचित किया था।