फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after gangrape woman burnt alive in Rajpura area her attempt to call police failed

गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाया, डायल 100 पर मांगी मदद रही बेकार

Sun, 15 Jul 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 15 Jul 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
after gangrape woman burnt alive in Rajpura area her attempt to call police failed

रजपुरा क्षेत्र के एक गांव में 33 वर्षीय विवाहिता को ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर मार डाला। खास बात यह है कि विवाहिता ने बीती रात पौने तीन बजे ममेरे भाई को फोन पर बिलखते हुए अपने साथ हुए जुल्म की जानकारी दी थी। उसने यह भी बताया था कि आरोपी उसे जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने भाई को फोन करने से पहले 100 नंबर पर भी फोन करके पुलिस से मदद मांगनी चाही थी, लेकिन उसका फोन रिसीव ही नहीं किया गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या,साक्ष्य मिटाने आदि का मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

विज्ञापन


ममेरे भाई की सूचना पर शनिवार की सुबह जब भाई मौके पर पहुंचे तो उन्हें घर में पीड़िता की बच्ची सोती मिली। निकट ही एक झोपड़ी जल रही थी। इन लोगों ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया तब तक बहन दम तोड़ चुकी थी। उसका शव ही हाथ लगा। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी रात में ही विवाहिता को घर से खींचकर 20 मीटर दूर एक झोपड़ी में ले गए। वहीं उसे आग के हवाले कर दिया। इससे पहले ममेरे भाई और मायके वाले अपनी लाड़ली को फोन लगाते रहे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पुलिस को मौके से केरोसिन की खाली केन मिली है।
विज्ञापन


पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतका आबादी से दूर खेत में बने घर में 12 वर्षीय बेटे और आठ वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। पति एक सप्ताह पूर्व नोएडा मेहनत-मजदूरी करने गया था। शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे आरोपियों का विवाहिता से विवाद हुआ था। वे उसे सबक सिखाने की धमकी देकर गए थे। रात में दो बजे चार-पांच लोग उसके घर आए। उस वक्त घर में विवाहिता और उसकी बेटी थी। बेटा बुआ के घर गया था। बेटी सो रही थी। आरोप है कि घर पहुंचे लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जिंदा जलाने की धमकी देकर चले गए। महिला ने घटना की जानकारी देने के लिए सबसे पहले पति और भाई को फोन किया, लेकिन कॉल नहीं लगी। उसने डायल 100 पर भी कॉल की। रात को पौने तीन बजे महिला ने ममेरे भाई को फोन पर आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज ने बताया कि पति की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। ममेरे भाई और विवाहिता के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग का साक्ष्य पुलिस के पास है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। कॉल किस नंबर पर हुई थी। क्या रिस्पांस मिला, इसे अलग से देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed