{"_id":"630d63c95be9b62f8644aaeb","slug":"after-gandhi-pm-modi-who-understood-people-emotions-says-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तंज, बोले- गांधी के बाद मोदी ही हैं जिन्होंने लोगों की भावनाओं को समझा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तंज, बोले- गांधी के बाद मोदी ही हैं जिन्होंने लोगों की भावनाओं को समझा
Tue, 30 Aug 2022 06:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:41 AM IST
सार
राजनाथ सिंह ने ‘द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी : हाऊ नरेंद्र मोदी ट्रांसफार्म्ड द पार्टी’ किताब का विमोचन किया। इस अवसर पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पीएम मोदी की काट खोज रहे हैं लेकिन उन्हें मिल नहीं रही है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ट्विटर/रक्षा मंत्री कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे नेता है जिन्होंने जनता की भावनाओं को समझा। साथ ही कहा कि वह वह लोगों से सीधे जुड़ते हैं और बदले में उन्हें लोगों का विश्वास हासिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने ‘द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी : हाऊ नरेंद्र मोदी ट्रांसफार्म्ड द पार्टी’ किताब का विमोचन किया। इस अवसर पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पीएम मोदी की काट खोज रहे हैं लेकिन उन्हें मिल नहीं रही है। उन्होंने राजनीतिक विश्लेषकों का हवाला देते हुए कि उनका मानना है कि 2029 के बाद ही उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी ने पार्टी का विस्तार केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं किया बल्कि वह विचारधारा के फैलाव और देश की सोच में बदलाव के लिए ऐसा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांगठनिक क्षमता, जनता से जुड़ाव और उनकी मुश्किलों की जमीनी समझ की वजह से प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। जनता से जुड़े रहिए, सफलता आपके कदम चूमेगी... यही प्रधानमंत्री मोदी का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार मोदी के पास जो सांगठनिक क्षमता है, किसी दैवीय शक्ति के बिना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि मोदी का जनता से एक भावनात्मक रिश्ता बन गया है। उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में कुछ राज्यों में राजग की सरकार थी। आज जिसका विस्तार 16 राज्यों तक हो गया है। इस समय पूरे देश में 1300 से ज्यादा विधायक और 400 से ज्यादा भाजपा के सांसद हैं।