फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   african diplomats boycott event Swaraj Assured

कांगो के युवक की हत्या पर मचे बवाल पर सुषमा ने दिया आश्वासन

Wed, 25 May 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
african diplomats boycott event Swaraj Assured

दिल्ली में कांगो के एक छात्र की बेरहमी हत्या के मामले के बाद अफ्रीकी देशों ने नाराजगी जताई है। मीडिया खबरों के मुताबिक कांगो के युवक की हत्या के बाद अफ्रीकी देशों के राजनयिक ने भारत सरकार के अफ्रीका डे समारोह में शामिल होने से इनकार किया है। राजनयिकों के हवाले से यहां तक कहा गया है कि वह अपनी सरकारों से और छात्रों को भारत न भेजें।

विज्ञापन


 अफ्रीकी देशों के राजनयिकों की नारजगी के बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आश्वासन दिया कि कांगो के युवक की हत्या के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने देश के बड़े शहरों में अफ्रीकी छात्रों को मिलने और उन्हें आश्वस्त करने का जिम्मा विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि उन्होंने जनरल वीके सिंह को दिल्ली में अफ्रीकी देशों के दूतावासों के प्रमुखों के साथ बैठकर उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त करने को कहा है कि भारत सरकार अपने यहां अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।



सुषमा स्वराज ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि सरकार विदेशी नागरिकों के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा होने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी, क्योंकि इससे देश की बदनामी होती है।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई तो, उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल को कहा गया है कि वो इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनिश्चित करवाएं।  गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में बीते 20 मई को कॉंगो के एक युवक को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed