फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi said TTP is not in Afghanistan Pakistan should handle its own issues

Afghanistan: 'हमारा सीना बहुत बड़ा, हमारी तरफ से मुश्किल नहीं है, पाकिस्तान से टकराव पर अफगान विदेश मंत्री

Sun, 12 Oct 2025 04:23 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 04:23 PM IST
सार

भारत और अफगानिस्तान की बढ़ती नजदीकी से पाकिस्तान से तनाव बढ़ाया है? इस सवाल के जवाब में अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान को भारत या पाकिस्तान से कोई दिक्कत नहीं है। ये सवाल पाकिस्तान से पूछिए, हमारा दिल बड़ा है। मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान सभी पड़ोसियों से शांति और सहयोग चाहता है, टकराव नहीं।

विज्ञापन
Afghan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi said TTP is not in Afghanistan Pakistan should handle its own issues
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव और भारत का अफगानिस्तान से बढ़ती नजदीकी से संबंधित कई सावलों के जवाब दिए। नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने साफ किया कि उनके देश को पाकिस्तान या भारत के साथ किसी तरह की परेशानी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत से अफगानिस्तान की बढ़ती दोस्ती की वजह से पाकिस्तान ने तनाव बढ़ाया है, तो उन्होंने कहा, ये सवाल पाकिस्तान से पूछिए। हमें तो कोई दिक्कत नहीं है, हमारा सीना बहुत बड़ा है।

विज्ञापन

'पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध चाहता है अफगानिस्तान'
मुत्ताकी ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान सभी पड़ोसी देशों के साथ शांति और सहयोगपूर्ण संबंध चाहता है, चाहे वो पाकिस्तान हो या भारत। उन्होंने क्षेत्रीय संबंधों में किसी तनाव को खारिज करते हुए कहा कि अफगानिस्तान का मकसद टकराव नहीं, बल्कि सहयोग है।

विज्ञापन


टीटीपी को लेकर भी बोले मुत्ताकी
मुत्ताकी ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव और तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब अफगानिस्तान में टीटीपी की कोई मौजूदगी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने खुद ही अपने कबायली इलाकों में सैन्य अभियान चलाकर हजारों लोगों को बेघर किया था, जिनमें से कई शरणार्थियों के रूप में अफगानिस्तान में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Afghanistan: 'यह एक तकनीकी मुद्दा...' कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर अफगानी विदेश मंत्री की सफाई

मुत्ताकी ने कहा कि ये लोग पाकिस्तान से आए हैं और अफगान धरती पर शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। जब अमेरिका और उसकी समर्थित सरकार अफगानिस्तान में थी, तब इन्हें जगह दी गई। अब ये लोग हमारी देखरेख में शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा, यानी ड्यूरंड लाइन, 2400 किलोमीटर से ज्यादा लंबी है। न इसे चंगेज खान नियंत्रित कर सका, न अंग्रेज। केवल ताकत से इसे नहीं संभाला जा सकता। पाकिस्तान के पास बड़ा फौज और बेहतरीन खुफिया एजेंसियां हैं, फिर वे खुद इसे क्यों नहीं रोक पा रहे?

आतंकी समूहों को काबू में क्यों नहीं कर पा रहा पाकिस्तान?
मुत्ताकी ने सवाल उठाया कि अगर पाकिस्तान को शांति चाहिए, तो अपनी जमीन पर मौजूद आतंकी समूहों को काबू में क्यों नहीं कर पा रहे? अपने ही लोगों को खतरे में डालकर कुछ खास लोगों को खुश करने की कोशिश क्यों?

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर भी बोले मुत्ताकी
इस दौरान मुत्ताकी ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के सैन्य तनाव पर भी विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जनता शांति चाहती है और अफगानिस्तान से अच्छे संबंध भी। हमें पाकिस्तान के आम लोगों से कोई शिकायत नहीं है। लेकिन कुछ ताकतें दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Tharoor: 'सांसद पर हमला लोकतंत्र के खिलाफ सीधी कार्रवाई', कांग्रेस नेता पर पुलिस एक्शन पर भड़के थरूर

उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान की ओर से हमले हुए, तो अफगानिस्तान ने अपनी सीमाओं की रक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। हमने अपने सैन्य लक्ष्यों को पूरा किया और अब कतर और सऊदी अरब जैसे दोस्तों की अपील पर हम स्थिति को शांत करने के लिए रुके हैं। इसके साथ ही आखिर में मुत्ताकी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर पाकिस्तान शांति और अच्छे रिश्ते नहीं चाहता, तो अफगानिस्तान के पास और भी विकल्प मौजूद हैं। लेकिन हम युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed