फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhikari skips oath-taking ceremony of Bengal guv over seat allocation says felt humiliated

Bengal: राज्यपाल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को छोड़ निकले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, जाने क्या रही वजह

Wed, 23 Nov 2022 08:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Nov 2022 08:46 PM IST
सार

भाजपा नेता अधिकारी ने दावा किया कि टीएमसी सरकार इसलिए बदले की राजनीति कर रही है, क्योंकि वह नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार से अभी तक उबर नहीं पाई है। 

विज्ञापन
Adhikari skips oath-taking ceremony of Bengal guv over seat allocation says felt humiliated
सुवेंदु अधिकारी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को नए राज्यपाल आनंद बोस के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने उन्हें उन दो विधायकों के बगल में सीट देकर अपमानित किया, जो पिछले साल के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा से सत्ताधारी दल में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


'बदले की राजनीति कर रही टीएमसी सरकार'
भाजपा नेता अधिकारी ने यह भी दावा किया कि टीएमसी सरकार इसलिए बदले की राजनीति कर रही है, क्योंकि वह नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार से अभी तक उबर नहीं पाई है। उन्होंने कहा, शपथ ग्रहण समारोह में मुझे और भाजपा को अपमानित करने के लिए मुझे उन दो विधायकों के बगल में एक सीट दी गई थी, जो पिछले साल भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे और बाद में भगवा खेमे के विधायक के रूप में इस्तीफा दिए बिना टीएमसी में चले गए थे। 
विज्ञापन


'विपक्ष के नेता की कुर्सी का अनादर किया'
अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, यह टीएमसी सरकार प्रतिशोधपूर्ण तरीके से काम कर रही है। यह अभी तक इस तथ्य को नहीं पचा पा रही कि नंदीग्राम में टीएमसी सुप्रीमो मुझसे हार गईं। सरकार ने मर्यादा नहीं रखी और विपक्ष के नेता की कुर्सी का अनादर किया। इसलिए मैंने इस कार्यक्रम को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विधायकों की ओर था अधिकारी का इशारा
विपक्ष के नेता अधिकारी राजयगंज विधायक कृष्णा कल्याणी और बनगांव विधायक विश्वजीत दास की ओर इशारा कर रहे थे। सीवी आनंद बोस ने दिन में पहले बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री बनर्जी, अन्य राज्य मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी मौजूद रहे। 

भाजपा सांसद और राज्य अध्यक्ष को दी गई पिछली सीट
अधिकारी ने बताया कि टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और माला रॉय को कार्यक्रम में अग्रिम पंक्ति की सीटें दी गईं, जबकि भाजपा बालुरघाट सांसद और राज्य अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पिछली पंक्ति की सीट दी गई। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी के पास माननीय राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह जैसे अवसर के लिए शिष्टता दिखाने का अवसर था। वह ऐसा करने में विफल रहीं। 


टीएमसी ने किया सुवेंदु पर पलटवार
वहीं, अधिकारी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेता तुच्छ वजहों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। घोष ने कहा, अधिकारी कोई संत नहीं हैं जो शिष्टाचार को लेकर बड़े-बड़े दावे कर सकते हैं। वह हर दिन हमारी मुख्यमंत्री के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे हम वाकिफ हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें विपक्ष के नेता रूप में उचित सम्मान दिया गया था। उन्होंने कार्यक्रम को छोड़कर गलत मिसाल कायम की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed