फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adar Poonawala said Everyone in world is looking towards India there is no better environment than here

Adar Poonawala: अदार पूनावाला बोले-दुनिया में हर कोई भारत की ओर देख रहा, यहां से बेहतर माहौल कहीं नहीं

Sun, 08 Jan 2023 10:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Jan 2023 10:44 PM IST
सार

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, मैं पूरी दुनिया घूम चुका हूं, लेकिन भारत में माहौल बेहतर है और मैं सभी से भारत में रहने का आग्रह करूंगा।

विज्ञापन
Adar Poonawala said Everyone in world is looking towards India there is no better environment than here
अदार पूनावाला - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला रविवार को पुणे में भारती सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हर कोई भारत की ओर देख रहा है। 

विज्ञापन


पूनावाला ने कहा, हर कोई भारत की ओर देख रहा है और कोविड एक ऐसा ही उदाहरण है। यह सब सरकार, स्वास्थ्य कर्मियों और एक समान लक्ष्य के साथ अन्य लोगों की वजह से संभव हुआ। उन्होंने आगे कहा, मैं पूरी दुनिया घूम चुका हूं, लेकिन भारत में माहौल बेहतर है और मैं सभी से भारत में रहने का आग्रह करूंगा। 
विज्ञापन


कोवोवैक्स को 10-15 दिनों में बूस्टर के तौर पर मंजूरी मिल जाएगी
पूनावाला ने कहा कि कोवोवैक्स टीके को अगले 10 से 15 दिनों में बूस्टर के तौर पर मंजूरी मिल जाएगी। यह कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन संस्करण के खिलाफ बहुत अच्छा काम करता है। पूनावाला से जब पूछा गया कि राज्यों और जिलों को कोविशील्ड टीके नहीं मिल रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है। पूनावाला ने कहा कि अगले 10-15 दिनों में कोवोवैक्स को भी बूस्टर के तौर पर मंजूरी मिल जाएगी। यह वास्तव में सबसे अच्छा बूस्टर है, क्योंकि यह कोविशील्ड से अधिक ओमिक्रॉन के खिलाफ बहुत अच्छा काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से की यह खास अपील 
इस अवसर पर पूनावाला को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों प्रथम डॉ. पंतंगराव कदम मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भारती विद्यापीठ और अन्य जैसे संस्थानों की उपस्थिति के कारण सपनों को पूरा करने के लिए भारत जैसी कोई जगह नहीं है। भले ही आपको विदेश जाना पड़े, जितनी जल्दी हो सके वापस आ जाएं।

देवेंद्र फडणवीस ने भी मंच साझा किया
पूनावाला  के साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मंच साझा किया। उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड उन दो प्रमुख टीकों में से एक रहा है, जिनका भारत ने टीकाकरण कार्यक्रम में इस्तेमाल किया। दूसरा, भारत बायोटेक का कोवाक्सिन था। 

फडणवीस ने एक ट्वीट में लिखा, अदार पूनावाला हम आपको हमेशा धन्यवाद कहना चाहते हैं। पूरा देश आपको धन्यवाद कहना चाहता है। इसलिए, पूरे देश की ओर से हम कहते हैं- हमें बचाने के लिए धन्यवाद। कार्यक्रम में मंच पर पूनावाला और फडणवीस के साथ शरद पंवार भी नजर आए। 

वहीं फडणवीस के ट्वीट का अदार पूनावाला ने जवाब दिया, "देवेंद्र फडणवीस जी मैं आपके शब्दों से अभिभूत हूं। यह देश की सेवा करने का सम्मान है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।" सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है। 


फडणवीस ने कार्यक्रम की फोटो के साथ विवरण साझा किया और मराठी में एक पोस्ट लिखा, भारती विद्यापीठछ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और छात्रावास का आज दोपहर पुणे में उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ नेता शरद पवार, अदार पूनावाला, शिवाजीराव कदम, संजय काका पाटिल, डॉ. विश्वजीत कदम, परिवार के सभी सदस्य और भारती विश्वविद्यालय के भाई बहन उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed