फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adani Group open offer for 26 Percent stake in NDTV gets Sebi nod

NDTV Takeover: अदाणी को एनडीटीवी के 26 फीसदी अतिरिक्त शेयर खरीदने की मंजूरी, एक शेयर का मूल्य 294 रुपये तय

Tue, 15 Nov 2022 06:19 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Nov 2022 06:19 PM IST
सार

ऑफर में कंपनी के एक शेयर का मूल्य 294 तय किया गया है। बाजार नियामक ने 492.81 करोड़ के इस ऑफर के लिए 7 नवंबर को निर्णायक सहमति दी। देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क ने अगस्त में एक अल्पज्ञात कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) का अधिग्रहण किया था।

विज्ञापन
Adani Group open offer for 26 Percent stake in NDTV gets Sebi nod
गौतम अदाणी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेयर बाजार नियामक सेबी ने अदाणी समूह को मीडिया कंपनी न्यू डेल्ही टेलीविजन (एनडीटीवी) के 26 फीसदी अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाने की मंजूरी दे दी है। अदाणी समूह का ऑफर 22 नवंबर को आएगा और 5 दिसंबर को बंद होगा।

विज्ञापन

 
ऑफर में कंपनी के एक शेयर का मूल्य 294 तय किया गया है। बाजार नियामक ने 492.81 करोड़ के इस ऑफर के लिए 7 नवंबर को निर्णायक सहमति दी। देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क ने अगस्त में एक अल्पज्ञात कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) का अधिग्रहण किया था। इस कंपनी ने एनडीटीवी के संस्थापकों डॉ. प्रणव रॉय व राधिका राॅय को एक दशक पहले करीब 400 करोड़ का लोन दिया था। यह लोन एक वारंट के बदले दिया गया था जिसकी शर्त थी कि वीसीपीएल एनडीटीवी के 29.18 फीसदी शेयर पर कभी भी कब्जा ले सकती है।
विज्ञापन


294 रुपये के दर पर 1.67 करोड़ शेयर खरीदेगा अदाणी समूह
अदाणी समूह का हिस्सा बनने के बाद वीसीपीएल ने घोषणा की कि वह एनडीटीवी के छोटे शेयरधारकों से कंपनी में 26 फीसदी अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाएगी। इसके तहत कंपनी के 1.67 करोड़ शेयर 294 रुपये के दर से खरीदने की बात थी। हालांकि सेबी से इसकी अनुमति नहीं मिलने के कारण ऑफर लाने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीटीवी में 55 फीसदी होगी अदाणी की हिस्सेदारी
अब सेबी की मंजूरी मिलने के बाद अदाणी समूह एनडीटीवी पर कब्जे के लिए आगे बढ़ेगा। 26 फीसदी अतिरिक्त शेयर खरीदने के साथ कंपनी में अदाणी समूह का हिस्सा 55 फीसदी से अधिक हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed