{"_id":"5942a80b4f1c1b8b098b458f","slug":"acrimony-between-bjp-shiv-sena-first-time-amit-shah-will-visit-uddhav-thakre-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा-शिवसेना में कड़वाहट के बीच पहली बार उद्धव के घर जाएंगे अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा-शिवसेना में कड़वाहट के बीच पहली बार उद्धव के घर जाएंगे अमित शाह
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार से तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आ रहे हैं। रविवार को आखिरी दिन वह शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री जाएंगे। बतौर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार उद्धव के घर जाएंगे। हालांकि अब तक वे शिवसेना अध्यक्ष के घर जाने से परहेज करते रहे हैं। समझा जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव की मजबूरियों के चलते उनका मातोश्री जाने का कार्यक्रम तय हुआ है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि भाजपा अध्यक्ष शाह तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे में कई अहम बैठक करेंगे और लोगों से संवाद साधेंगे। शाह का पार्टी नेताओं के अलावा प्रबुद्ध नागरिक सभा, मराठी नाटक व सिनेमा कलाकार, शिक्षा क्षेत्र के मान्यवरों और पत्रकारों के साथ भी संवाद का कार्यक्रम तय है। लेकिन, राजनीतिक लिहाज से अमित शाह का उद्धव ठाकरे से मुलाकात सबसे अहम माना जा रहा है। वह भी ऐसे समय में जब बीजेपी के ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवसेना को सीधे तौर पर मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर संतुष्ट होना चाहती है, क्योंकि शिवसेना पर भरोसा करना कठिन है। बीते दो बार के राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना एनडीए से अलग रुख अपनाकर कांग्रेस का समर्थन कर चुकी है। पहले मराठी के नाम पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था और फिर प्रणव मुखर्जी को खुला समर्थन दिया था। हाल में जब से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल शुरू हुई है, शिवसेना ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाने की मांग कर भाजपा को असहज कर दिया है। ऐसी स्थिति में अमित शाह की मातोश्री जाना बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
शाह के अध्यक्ष बनने के बाद बढ़ी है खटास
ऐसा माना जाता है कि अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से ही शिवसेना-भाजपा में खटास बढ़ी है। भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी से लेकर राजनाथ सिंह तक मातोश्री जाते रहे हैं। लेकिन, अमित शाह कभी उद्धव के घर नहीं गए। ढाई साल पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 25 साल पुराना गठबंधन टूटने पर उद्धव ने शाह को निशाने पर लिया था। उद्धव ठाकरे ने कई बार अपने भाषणों में इसका जिक्र भी किया है कि शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से वह आत्मिक रिश्ता नहीं रहा जितना अटल और आडवाणी के नेतृत्व के समय होता था।