फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to IMD, dust storm and thunderstorm likely to hit North India form 15 to 17 April

सुहाना होगा मौसम, 15 से 17 अप्रैल के बीच गरज और धूल भरी आंधी आने की संभावना

Sun, 14 Apr 2019 08:57 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 14 Apr 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
According to IMD, dust storm and thunderstorm likely to hit North India form 15 to 17 April
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकतर इलाकों में गरज और धूल भरी आंधी आ सकती है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के मौसम में बदलाव होगा।


loader

मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी गईं। ऐसा मंगलवार तक रहने की संभावना है।

आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत को 15 अप्रैल से प्रभावित करने की संभावना है। जिससे जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश आने का अनुमान है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय सहित उत्तर पूर्व के अन्य राज्यों में शनिवार को बारिश की संभावना है। वहीं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बिहार, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश आने की संभावना है। ऐसा रविवार तक रहने का अनुमान है।

आईएमडी में वैज्ञानिक चरण सिंह का कहना है, "आने वाले चार से पांच दिनों में देश के लगभग सभी भागों में गरज और बारिश होगी। ये उत्तर पश्चिमी भारत में 16 और 17 अप्रैल को और भी अधिक होगी।" 

उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से अधिक तापमान के साथ आ रही नमी के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश होगी। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलेंगीं। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर में हिमपात हो सकता है। उत्तरी पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग में वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी आ सकती है लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

सोमवार को दिल्ली और उत्तर पश्चिमी भारत के भागों में धूल भरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं मंगलवार को धूल भरी आंधी के समय हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे पर पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed