फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   according to data indias coronavirus lockdown may not be working

देश में कोरोना लॉकडाउन से कितनी मदद मिली, जानिए क्या कहते हैं आंकड़ें?

Tue, 14 Apr 2020 06:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 14 Apr 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
according to data indias coronavirus lockdown may not be working
लॉकडाउन की अवधि बढ़ी - फोटो : PTI

विश्वव्यापी महामारी बन चुके कोरोना को हराने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च को 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाने का एलान किया था जो 15 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं दिखी।


loader

कोरोना पर काबू पाने के लिए 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ये लॉकडाउन तीन मई तक चलेगा यानि कि अगले 19 दिन और लॉकडाउन में रहना होगा। केंद्र सरकार के एलान के बाद रेलवे ने भी तीन मई तक अपनी सभी सेवाओं पर रोक लगा दी। इसके अलावा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमानों की उड़ानों को तीन मई तक रद्द कर दिया गया है।

लॉकडाउन का मुख्य उद्देश्य लोगों को घरों के अंदर बंद रखना है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। जब देश में लॉकडाउन लगा तब कोरोना के कुल मामले 550 थे लेकिन लॉकडाउन के बाद कोरोना के मामलों में तेजी ही आई। हालांकि लॉकडाउन का खामियाजा देश के करोड़ों लोगों को झेलना पड़ा। आइए देखते है लॉकडाउन को लेकर आंकड़ें क्या कहते हैं...

लॉकडाउन से कितनी मदद मिली?
स्वास्थ्य मंत्रालय रोजाना कोरोना की ताजा जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है। नौ अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि अगर देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाता तो 15 अप्रैल तक आठ लाख से ज्यादा मामले देखने को मिलते। हालांकि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने ऐसे किसी शोध के होने की पुष्टि नहीं की है।

बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ये आंकड़ों के वाग्विस्तार के आधार पर बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने तीन आंकड़े सामने दिए...


स्रोत- देश का स्वास्थ्य मंत्रालय

  • अगर लॉकडाउन नहीं लगाया होता तो 15 अप्रैल तक आठ लाख से ज्यादा मामले होते
  • अगर लॉकडाउन नहीं होता और कंटेनमेंट किया जाता तो 15 अप्रैल तक एक लाख से ज्यादा मामले होते
  • लॉकडाउन और देशव्यापी कंटेनमेंट की वजह से फिलहाल देश में दस हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये साफ नहीं किया कि इन आंकड़ों को सामने लाने के लिए किस मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। आईसीएमआर ने एक मॉडल सार्वजनिक किया है लेकिन वह लॉकडाउन को लेकर नहीं है। तो क्या लॉकडाउन को लेकर कोई मॉडल सरकार ने सार्वजनिक किया है?


स्रोत- worldometers

इस ग्राफ में देखा जा सकता है कि फरवरी में कोरोना के मरीजों की संख्या में ज्यादा तेजी नहीं थी। चार मार्च के बाद मरीजों की संख्या इजाफा हुआ जो अब तक बढ़ ही रहा है। वायरस के लक्षण सामने आने में 14 दिन का समय लगता है। हालांकि केंद्र के एलान से पहले कई राज्यों ने लॉकडाउन लगा दिया था। कर्नाटक ने 13 मार्च और महाराष्ट्र ने 20 मार्च को लॉकडाउन का एलान कर दिया था।

अगर लॉकडाउन का कुछ असर पड़ता तो ग्राफ में कोरोना के मरीजों की संख्या को दर्शाने वाली रेखा क्षितिज रेखा की ओर मुड़ती दिखाई देती लेकिन ऐसा फिलहाल कुछ नहीं है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन का असर अगर किसी पर पड़ा है तो वो है देश की अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोग। 

लॉकडाउन का असर ये भी हुआ कि सरकार से टेस्टिंग पर जो सवाल करने चाहिए थे वो नहीं हुए। वैश्विक मानक के आधार पर देश में बहुत कम टेस्टिंग हुई। देश में अब तक दो लाख से ज्यादा ही लोगों का टेस्ट हुआ है जबकि अमेरिका में एक दिन दस लाख लोगों का टेस्ट हो रहा है। गोवा में अब तक चार सौ टेस्ट ही हुए हैं जबकि गोवा में दुनियाभर से कितने लोग घुमने के लिए आते हैं। गोवा की आबादी 18 लाख से ज्यादा है।

कोरोना को हराने के लिए देश को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जाएं। केरल और आगरा जैसे राज्यों में ज्यादा टेस्ट और सख्त कानून के चलते कोरोना महामारी पर काबू पाया गया है। देश को भी केरल जैसा मॉडल अपनाना चाहिए ताकि ज्यादा संक्रमित लोगों का इलाज हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed