फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abusing Hira Ba is malicious, Irani attacks on Kejariwal and AAP

Gujarat: हीरा बा को अपशब्द कहना दुर्भावनापूर्ण, स्मृति ईरानी बोलीं- केजरीवाल का घटिया स्तर चौंकाने वाला नहीं

Fri, 14 Oct 2022 01:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 14 Oct 2022 01:02 PM IST
सार

गुरुवार को इटालिया का नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे गए। हालांकि, आप ने दावा किया है कि ये वीडियो पुराने हैं। उस वक्त इटालिया आप में नहीं थे। 

विज्ञापन
Abusing Hira Ba is malicious, Irani attacks on Kejariwal and AAP
स्मृति ईरानी-अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात चुनाव के आज संभावित शंखनाद के बीच सत्तारूढ़ भाजपा व आप के बीच सियासत तेज हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के प्रति गुजरात आप के प्रमुख गोपाल इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की भाजपा ने आज फिर कड़ी निंदा की और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। ईरानी ने कहा कि केजरीवाल की कृपा से गुजरात के आप नेतृत्व ने पीएम की 100 साल की मां को दुर्भावनापूर्वक निशाना बनाया है। केजरीवाल का यह नया घटिया स्तर चौंकाने वाला नहीं है। 

विज्ञापन


हीरा बा के प्रति अपशब्द कहने वाले गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया के वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को इटालिया का नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे गए। हालांकि, आप ने दावा किया है कि ये वीडियो पुराने हैं। उस वक्त इटालिया आप में नहीं थे। 
विज्ञापन


इटालिया के विवादित वीडियो को लेकर गहराते विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री ईरानी ने शुक्रवार को कहा, 'अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से गुजरात के AAP नेतृत्व ने पीएम की 100 वर्षीय मां पर दुर्भावनापूर्ण हमला किया। केजरीवाल का यह नया घटिया स्तर कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हीरा बा का एकमात्र अपराध-नरेंद्र मोदी को जन्म देना है, इसलिए आप नेता और कार्यकर्ता उन्हें दंडित करना और गाली देना चाहते हैं।' ईरानी ने गुरुवार को कहा था - 'मैं कोई नाराजगी नहीं जताती, मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन आप यह जान लें कि जनता ने आपको देख लिया है। इस गलती के लिए आपकी पार्टी को गुजरात में चुनावी रूप से नष्ट कर दिया जाएगा, जनता न्याय करेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




100 साल की महिला को अपशब्द कहना अक्षम्य
ईरानी ने दावा किया कि इटालिया ने ये बयान केजरीवाल के निर्देश पर दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात के आप नेता ने कई ऐसे बयान दिए हैं, जो हिंदुओं और मंदिर जाने वाली महिलाओं का अपमान है। आप नेताओं का 100 साल की महिला, जिसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, को अपशब्द कहना, स्पष्ट रूप से अक्षम्य है। अरविंद केजरीवाल नए घटिया स्तर पर जा सकते हैं, लेकिन उन्हें एहसास नहीं है कि गुजरात और गुजराती महिलाओं को हमारे समाज में किस सम्मान की नजर से देखते हैं। 

एक सप्ताह में इटालिया का तीसरा वीडियो
एक सप्ताह के भीतर भाजपा ने गुरुवार को इटालिया का तीसरा वीडियो जारी किया। इससे पहले एक वीडियो में गोपाल ने पीएम मोदी को अपशब्द कहने के अलावा उन्हें लेकर कई विवादित बातें कहीं थी। इसके बाद दूसरे वीडियो में इटालिया ने मंदिर और कथाओं को शोषण का अड्डा बताते हुए महिलाओं को वहां नहीं जाने की सलाह दी थी। 

आप को घेरने में जुटी भाजपा
भाजपा इन वीडियो के सहारे आप को घेरने में जुटी है। इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इटालिया को समन भेजा था। बुधवार को आयोग के दफ्तर में हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने इटालिया को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया था। इटालिया ने आरोप लगाया कि उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने धमकाया। उन्हें ढाई घंटे तक दिल्ली पुलिस ने हिरासत में रखा। गुजराज आप प्रमुख को पीएम मोदी व हीरा बा के प्रति आपत्तिजनक शब्द कहने पर महिला आयोग ने तलब किया था। उनकी पेशी के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने आयोग के दफ्तर के बाहर नारेबाजी की। 


अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो 
अमित मालवीय ने गोपाल इटालिया का नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा गुजरात में आप प्रमुख और केजरीवाल के करीबी गोपाल इटालिया एक के बाद एक अपराध करते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं। महिलाओं को 'सी' शब्द से संबोधित करने के बाद मंदिर और कथाओं में जाने वालों का अपमान करके अब उन्होंने पीएम की बुजुर्ग मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो में इटालिया पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा बोलकर उनकी मां को नौटंकीबाज कहते सुनाई दे रहे हैं।  

आप ने खेला पाटीदार कार्ड 
गुजरात में अपने सबसे प्रमुख नेता के वीडियो को लेकर घिरी आम आदमी पार्टी ने इटालिया के बचाव में पाटीदार कार्ड खेला है। आप नेताओं का कहना है कि वीडियो में इटालिया ही हैं, लेकिन ये वीडियो उस समय के हैं जब वह पार्टी का हिस्सा नहीं थे। पार्टी के कई नेताओं ने दलील दी है कि इटालिया पाटीदार आंदोलन में भाग ले चुके हैं और पटेल समुदाय से आते हैं इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही है।  

पटेल समुदाय में आक्रोश : केजरीवाल
उधर, आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इटालिया को हिरासत में लेने की कड़ी आलोचना की और कहा कि इससे गुजरात के पटेल समुदाय में भारी आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed