फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP writes to CVC and demands probe into Rafael Jet deal

AAP ने की राफेल विमान सौदे की जांच की मांग, CVC से कहा- रिलायंस डिफेंस को कोई अनुभव नहीं

Wed, 07 Mar 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
AAP writes to CVC and demands probe into Rafael Jet deal
राफेल जहाज
आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय सतर्कता आयोग में शिकायत कर राफेल सौदे की जांच की मांग की है। पार्टी के सांसद संजय सिंह और एनडी गुप्ता ने मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि एनडीए सरकार ने यूपीए सरकार के पूर्ववर्ती 126 जहाजों का सौदा खत्म कर महज 36 जहाज खरीदने का फैसला किया है, वह भी ऊंचे दामों पर। इस पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


यूपीए सरकार ने 126 में से सिर्फ 18 जहाज उड़ने की स्थिति में यानी फ्लाई अवे कंडीशन में खरीदने का फैसला किया था। बाकी जहाजों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को करना था।
विज्ञापन


जिसके लिए फ्रांसीसी कंपनी डस्सो भारत को तकनीकी हस्तांतरित करती। इसकी कुल कीमत 54 हजार करोड़ थी, यानी प्रति जहाज 503 करोड़ रुपये।

लेकिन एनडीए सरकार ने सत्ता में आने के बाद पहली डील को रद्द कर फ्रांस के साथ दोबारा समझौता किया जिसमें 126 की जगह सिर्फ 36 जहाज फ्लाई अवे कंडीशन में खरीदने थे। वह भी 58000 करोड़ रुपये में।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी प्रति जहाज कीमत हो गई 1600 करोड़ रुपये और भारत को तकनीक भी नहीं मिली।

आम आदमी पार्टी के सांसदों का आरोप है कि इसके एक सप्ताह बाद ही फ्रांसीसी कंपनी ने भारत की एक निजी कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड के साथ जहाजों के मेंटेनेंस और निर्माण के बारे में समझौता कर लिया।

यानी जो काम एचएएल करने वाली थी वह काम अब अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस लिमिटेड करेगी जबकि इस कंपनी का रक्षा सामग्री निर्माण का कोई अनुभव नहीं है।

आप सांसदों ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के अध्यक्ष से इस पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed