फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP leader Atishi gets Central Government nod to travel to UK

Central Government: आप नेता आतिशी जा सकेंगी ब्रिटेन, यात्रा के लिए केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

Wed, 07 Jun 2023 01:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

आतिशी के वकील ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने बुधवार सुबह यह मंजूरी दी। केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
AAP leader Atishi gets Central Government nod to travel to UK
आतिशी - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ चल रहा कोल्ड वार किसी से छुपा नहीं है। भाजपा और आप एक दूसरे पर हमला बोलने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं आप नेता आतिशी को अपनी विदेश यात्रा के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली होईकोर्ट को बताया कि उसने दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को अगले हफ्ते ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि अब आगे की मंजूरी के लिए प्रस्ताव आर्थिक मामलों के विभाग को भेज दिया गया है जिस पर कार्रवाई की जाएगी और याचिकाकर्ता जरूरी वीजा परमिट के लिए आवेदन कर सकती हैं। आतिशी के वकील ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने बुधवार सुबह यह मंजूरी दी। केंद्र की ओर से पेश वकील ने कहा कि मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन


केंद्र की ओर से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को बताया कि मंजूरी कल दे दी गई थी। राजनीतिक मंजूरी दे दी गई। किसी निर्देश की आवश्यकता नहीं है।’ याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि वह 14 जून से 20 जून तक ब्रिटेन की यात्रा करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी याचिका में आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने सूचित किया कि 15 जून को आयोजित होने वाले ‘इंडिया ऐट 100 : टूवर्ड्स बिकमिंग ए ग्लोबल लीडर’ विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed