फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya says rebel Sena MLAs should seek fresh mandate CM Shinde asks Thackerays to introspect

Maharashtra: आदित्य की CM शिंदे को चुनावी मैदान में आने की चुनौती, मध्यावधि चुनाव पर उद्धव ने कही ये बात

Sat, 05 Nov 2022 05:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Nov 2022 05:51 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने कहा, मैं अपनी मांग को दोहराता हूं कि चालीस बागी विधायकों को इस्तीफा देना चाहिए और नया जनादेश लेना चाहिए। मैं भी अपनी सीट से इस्तीफा दे दूंगा और फिर से चुनाव लड़ूंगा। लोगों को फैसला करने दें।

विज्ञापन
Aaditya says rebel Sena MLAs should seek fresh mandate CM Shinde asks Thackerays to introspect
एकनाथ शिंदे, आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के बागी विधायकों को नए सिरे से चुनाव कराने की चुनौती दी। आदित्य ने कहा कि वह भी इस्तीफा देने व नए सिरे से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इससे पहले एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों ने उन्हें क्यों छोड़ा। 

विज्ञापन


वहीं, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव का अनुमान जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयारी शुरू करने को कहा। ठाकरे यहां पार्टी मुख्यालय ‘सेना भवन’ में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र स्तर के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरविंद सावंत ने बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन


सावंत ने कहा कि ठाकरे ने राज्य में जल्द ही मध्यावधि विधानसभा चुनाव का अनुमान जताया और कार्यकर्ताओं से तैयारी शुरू करने को कहा। मध्यावधि चुनाव अपरिहार्य है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लिए दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की। जिस तरह हिमाचल प्रदेश और गुजरात में मतदाताओं को पैकेज और घोषणाओं से लुभाया जा रहा है, उसी तरह प्रधानमंत्री की इस घोषणा से संकेत मिलता है कि महाराष्ट्र में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 बागी विधायकों को इस्तीफा देना चाहिए: आदित्य
वहीं, आदित्य ठाकरे ने कहा, मैं अपनी मांग को दोहराता हूं कि चालीस बागी विधायकों को इस्तीफा देना चाहिए और नया जनादेश लेना चाहिए। मैं भी अपनी सीट से इस्तीफा दे दूंगा और फिर से चुनाव लड़ूंगा। लोगों को फैसला करने दें।

उन्होंने आगे कहा, अगर मैं उप-मुख्यमंत्री होता, तो मैं इस सरकार से बाहर निकल जाता है, और नए सिरे से चुनाव का आह्वान करता। आदित्य ने आगे कहा कि उनकी पार्टी संविधान के आदर्शों, कानून के शासन और न्याय में विश्वास रखती है। 

इसी साल जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने वाले शिंदे और अन्य लोगों की बगावत का जिक्र करते हुए आदित्य ने कहा, यदि दो-तिहाई विधायक पार्टी में बगावत करते हैं और इस बगावत को वैध करार दिया जाता है, तो देश में अशांति होगी। 
 
आदित्य ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव सहित निकाय चुनावों में देरी करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। आदित्य ने यह भी कहा कि बीते पच्चीस वर्षों से घाटे के साथ होने वाले निकाय चुनाव (बीएमसी) को हमने 80 हजार करोड़ रुपये अधिशेष (सरप्लस) में बदल दिया है और प्रत्येक पैसे का हिसाब है। 

उनसे जब पूछा गया कि शिंदे समूह के विद्रोह के लिए किसे दोषी ठहराया जाना चाहिए, तो इस सवाल के जवाब में आदित्य ने कहा, मैं और मेरे पिता (उद्धव ठाकरे) जिन्हें अपना समझते हैं, उन लोगों पर अंधा विश्वास कर लेते थे। हमने गंदी राजनीति नहीं की। 

उन्होंने आगे यह भी कहा कि शिंदे गुट ने सिवसेना को नुकसान पहुंचाने के इरादे से चुनाव आयोग से 'धनुष और तीर' के प्रतीक की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि यदि न्याय हुआ तो उनकी पार्टी को यह प्रतीक वापस मिल जाएगा। 

तेजस्वी सूर्या ने आदित्य ठाकरे पर किया हमला, कहा- महाराष्ट्र ने वंशवाद की राजनीति को खारिज कर दिया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को कहा कि आदित्य ठाकरे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने वंशवादी राजनीति को खारिज कर दिया है। यह आने वाले दिनों में मुंबई में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा। ऐसा कहते हुए उन्होंने शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े, उनके बेटे और प्रमुख नेता आदित्य ठाकरे पर कटाक्ष किया।


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रमुख सूर्या शुक्रवार को मुंबई में आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र वर्ली में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत को 'धोखा देने' की कीमत आदित्य के विधानसभा क्षेत्र के लोगों को चुकानी पड़ी। वह बीते जून में महाराष्ट्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन का जिक्र कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed