फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A warning in a hoarding in support of Raj Thackeray in Mumbai

मनसे की चेतावनी: राज ठाकरे को नुकसान पहुंचाया तो परिणाम गंभीर होंगे, अयोध्या यात्रा से पहले चढ़ा सियासी पारा

Thu, 19 May 2022 08:20 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 May 2022 08:20 PM IST
सार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले मुंबई में मनसे नेता होर्डिंग लगाया है। जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर राज ठाकरे को नुकसान पहुंचा तो पूरे महाराष्ट्र को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 5 जून को अयोध्या दौरे पहले मनसे की यह पोस्टर सामने आया है। 

विज्ञापन
A warning in a hoarding in support of Raj Thackeray in Mumbai
मनसे की ओर से चेतावनी भरा पोस्टर लगाया गया - फोटो : ANI

विस्तार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले मनसे का चेतावनी भरा मुंबई के लालाबाग में राज ठाकरे के समर्थन में यह होर्डिंग एक मनसे नेता ने लगाया है। जिसमें लिखा गया है कि अगर राज ठाकरे को अगर नुकसान पहुंचा तो पूरा महाराष्ट्र जलेगा।

विज्ञापन

 
भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के एक बयान के बाद मनसे का यह पोस्टर सामने आया है। भाजपा सांसद ने कहा था कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों को अपमानित करने के लिए माफी नहीं मांगते तब तक उन्हें अयोध्या नहीं आने दिया जाएगा। बता दें कि 5 जून को राज ठाकरे का अयोध्या दौरा है।
विज्ञापन

 
लालबाग इलाके में मनसे पदाधिकारी संतोष नलवाडे द्वारा लगाए गए एक होर्डिंग में कहा गया है कि राज ठाकरे के बाल भी बांका होता है तो पूरे महाराष्ट्र गुस्से में आ जाएगा, इसका परिणाम गंभीर होगा। पोस्टर में राज ठाकरे, उनके बेटे अमित और मनसे नेता बाला नंदगांवकर की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने राज ठाकरे को धमकी भरा एक पत्र मिलने के बाद भी इसी तरह की चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर राज ठाकरे को नुकसान पहुंचता है तो पूरे महाराष्ट्र को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। राज्य में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए अप्रैल में महाराष्ट्र सरकार को ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद राज ठाकरे को एक धमकी भरा पत्र मिला था।


विवादों के बीच औरंगजेब का मकबरा पांच दिन के लिए बंद 
इस बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महाराष्ट्र में मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया। एक स्थानीय मस्जिद समिति के मकबरे पर ताला लगाने की कोशिश के बाद एएसआई ने यह कदम उठाया। दो दिन पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रवक्ता गजेंद्र काले ने ट्वीट कर मकबरे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इसे जमींदोज कर देना चाहिए। इसके बाद औरंगाबाद के खुल्ताबाद इलाके की एक मस्जिद समिति ने मकबरे पर ताला लगाने का प्रयास किया। इसी क्षेत्र में औरंगजेब का मकबरा स्थित है, जो एएसआई के संरक्षण में है। विवाद के बाद एएसआई ने यहां सुरक्षा बढ़ाई। एएसआई के औरंगाबाद क्षेत्र के अधीक्षक मिलन कुमार चौले ने बताया कि मस्जिद समिति ने इस स्थान को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन हमने इसे खोल दिया। बुधवार को मकबरे को पांच दिन के लिए बंद करने का फैसला किया। इसके बाद हम स्थिति की समीक्षा करेंगे कि  इस स्थान को खोलना है या और पांच दिनोें के लिए बंद रखना है। गौरतलब है कि एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन औवेसी इस महीने के शुरू में मकबरे पर गए थे। इसकी शिवसेना और मनसे ने कड़ी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed