फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A stalker in Mumbai made life so terrible she shifted back to Delhi

1400 किलोमीटर तक लड़की का पीछा करते-करते दिल्ली पहुंचा सिरफिरा

Wed, 20 Sep 2017 02:58 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 20 Sep 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
A stalker in Mumbai made life so terrible she shifted back to Delhi
वो दिल्ली से मुंबई पढ़ने गई थी लेकिन एक सिरफिरा उसके पीछे पड़ गया। वो मुंबई में जहां जाती वो उसका पीछा करता हुआ वहां पहुंच जाता था। 24 साल की सलोनी   (बदला हुआ नाम)  इस सिरफिरे से इतनी परेशान हो गई कि उसने मुंबई छोड़ना ही बेहतर समझा और महज कुछ दिनों में दिल्ली वापस आ गई। उसने सोचा कि अब उसकी परेशानी खत्म हो गई है लेकिन एक दिन अचानक वो उसके सामने आकर खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


सलोनी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ महीने पहले पढ़ाई के लिए मुंबई गई थी। उसने कई कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भी भरा था। वह मुंबई में हर दिन कुछ नए लोगों से मिलती थी। उनमें से कुछ दिन बाद एक लड़का अचानक उसके पीछे ही पर गया और किसी भी समय फोन करने लग गया।
विज्ञापन


पढ़ें: छात्राओं ने लगाया टीचर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसने बार बार मना करने के बाद पीछा करना नहीं छोड़ा तो उसने दिल्ली अपने माता पिता को फोन पर सारी बात बताई। मां पापा ने उसे तुरंत दिल्ली वापस आने को कहा। वो वापस भी आ गई लेकिन एक दिन जब वो घर लौट रही थी तो अचानक उसके सामने वो लड़का आकर खड़ा हो गया।

लड़की ने उसे फटकारा और पीछा करने को मना भी किया लेकिन उसने वही कहानी दोहरानी शुरू कर दी। लगातार फोन करना शुरू कर दिया। वह लड़की को नंबर बदल बदल कर फोन करता रहा। लड़की हर नंबर को ब्लॉक करती रही । लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तब लड़की के माता पिता दिल्ली के जाफराबाद पुलिस स्टेशन पहुंचे। लड़की के बयान को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मनचले को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed