फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Charged with obscene behavior on teacher

छात्राओं ने लगाया टीचर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 20 Sep 2017 01:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Charged with obscene behavior on teacher
डेमो पिक
माता-पिता अपने बच्चों को विद्यालय इस लिए भेजते हैं ताकि बच्चोंं को अच्छे संस्कार मिल सकें। लेकिन ये संस्कार कैसे मिलें जब संस्कार देने वाले कुछ शिक्षक ही अपने कर्तव्यों को भूलकर गुरू और शिष्य के पावन रिश्ते को कलंकित करने पर तुले हैं। कैसे हो सभ्य समाज का निर्माण ?
विज्ञापन


एक ऐसे ही मामले में महोबा कुलपहाड़ क्षेत्र के एक स्कूल में सोमवार को शिक्षक ने छात्राओं से अश्लीलता की। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, प्रबंधक कहना है कि शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया गया है। कस्बे के एक विद्यालय के शिक्षक दीपेंद्र राजपूत ने छात्राओं का हाथ पकड़ कर अश्लीलता की।
विज्ञापन


छात्राओं ने परिजनों से इसकी शिकायत की। नाराज परिजनों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कोतवाली में दीपेंद्र राजपूत के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने अध्यापक के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक का कहना है कि छात्राओं के साथ अश्लीलता किए जाने की शिकायत मिलते ही दीपेंद्र राजपूत को तत्काल स्कूल से निकाल दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ दिनेश सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed