फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A case of extortion registered against former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh

कार्रवाई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बिल्डर से 15 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

Thu, 22 Jul 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 12:22 PM IST
सार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर एक बिल्डर के खिलाफ दर्ज केस और शिकायतें निपटाने के आरोप में 15 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें 6 पुलिसवाले शामिल हैं। 

विज्ञापन
A case of extortion registered against former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 100 करोड़ रुपये की वसूली कांड के बाद अब उनके खिलाफ 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एक बिजनेसमैन ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें 6 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं दो अन्य लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन

 
 15 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप
केस दर्ज करवाने वाले बिल्डर का आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामले और शिकायतों का निपटारा करने के बदले में उनसे 15 करोड़ की मांग की गई थी। जिन पुलिस अधिकारियों के नाम शिकायत में हैं, उनमें से एक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट में डीसीपी हैं। जबकि अन्य पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच की अलग-अलग यूनिट्स में इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात हैं।  इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारी जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का गंभीर लगाया था। इस मामले के बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया था।  उनके इस आरोप के बाद अनिल देशमुख को गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं परमबीर सिंह को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। 100 करोड़ रुपये के वसूलीकांड का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। हालांकि, शीर्ष कोर्ट ने उच्च न्यायालय जाने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed