मुंबई: न्यायिक हिरासत में भेजा गया 18 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार गिनी का नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को गिनी के एक 34 वर्षीय व्यक्ति को 18 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग तीन किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बुधवार को उसे आठ दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी।
A 34-year-old man, a national of Guinea, was arrested & 2.935 kgs of cocaine worth around Rs 18 crores recovered from his possession at Mumbai airport yesterday. He was sent to judicial custody till Dec 8 by a court: Directorate of Revenue Intelligence, Mumbai, Maharashtra
— ANI (@ANI) November 25, 2020विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर मंगलवार को दोपहर बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दुबई होते हुए अदीस अबाबा से मुंबई आए मूसा कैमारा को हवाई अड्डे पर रोका। उन्होंने बताया कि आरोपी के सामान की जांच करने पर, अधिकारियों को ट्रॉली में छुपा कर रखा गया 2.9 किलोग्राम कोकीन मिला।
उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 18 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि कैमारा को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसे अदालत ने 8 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मंगलवार को ही इससे पहले डीआरआई ने हवाई अड्डे पर एक मलावी महिला से एक किलो कोकीन जब्त की थी। अधिकारी ने बताया कि डीआरआई ने पिछले 10 दिनों में लगभग 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी कीमत 27 करोड़ रुपये है।