फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   9 years of Modi Govt: Jyotiraditya Scindia claimed- India will become the 3rd superpower

9 years of Modi Govt: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया दावा- जापान-जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरी महाशक्ति बनेगा भारत

Mon, 29 May 2023 02:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 29 May 2023 02:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश केवल आर्थिक क्षेत्र में ही प्रगति नहीं कर रहा है, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति भी हो रही है। अयोध्या, काशी, उज्जैन से लेकर अलग-अलग धार्मिक क्षेत्रों का विकास कर देश की आर्थिक स्थिति का विकास किया जा रहा है...

विज्ञापन
9 years of Modi Govt: Jyotiraditya Scindia claimed- India will become the 3rd superpower
9 सालों के कार्यों की सूचना देते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि अगले सात सालों में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा। उन्होंने कहा कि हम 11वें स्थान से ऊपर उठते हुए पांचवें नंबर पर आ चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का यह क्रम जारी रहेगा और जल्द ही हम बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि 2947 तक देश विश्व गुरू बनकर उभरेगा। केंद्र में भाजपा के नौ साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी पूरे देश में संवाददाता सम्मेलन कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दे रही है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों को केंद्र के कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन

सिंधिया ने कहा कि भारत पूर्व में भी विश्व का प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने दावा किया कि 1820 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सर्वश्रेष्ठ थी, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई और देश आर्थिक कुचक्र में फंस गया। लेकिन अब पिछले नौ सालों में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो देश एक वैक्सीन के लिए दुनिया के दूसरे देशों पर निर्भर रहता था, कोरोना काल में दुनिया ने देखा कि भारत दुनिया में न केवल सबसे पहले वैक्सीन बनाने वाला देश बना, बल्कि अपने नागरिकों को 220 करोड़ मुफ्त वैक्सीन लगाने वाला और लगभग सौ देशों को वैक्सीन का निर्यात करने वाला देश बन गया।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश केवल आर्थिक क्षेत्र में ही प्रगति नहीं कर रहा है, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति भी हो रही है। अयोध्या, काशी, उज्जैन से लेकर अलग-अलग धार्मिक क्षेत्रों का विकास कर देश की आर्थिक स्थिति का विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3.5 करोड़ आवास, 12 करोड़ हर घर में नल के कनेक्शन देना और 9.60 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन देना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। 11.72 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं की सेवा की गई। 11 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि आजादी से 2014 तक केवल 74 एयरपोर्ट बने थे, पिछले नौ सालों में ही 74 नए एयरपोर्ट बनाकर इनकी संख्या 148 हो गई है। इसे बढाकर 200 तक करने की योजना है।

मेरी संसद, मेरा अभिमान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है कि आज भारत का पूरी दुनिया में नाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश को नई संसद देकर भारतीय संस्कृति और गरिमा को बढ़ावा देने का काम किया है। नई संसद देखने के लिए राजधानी में आने वालों को भी अब एक नई अनुभूति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed