{"_id":"61d43ca12dba7138796febf2","slug":"9-year-old-tiger-oliver-died-at-pilikula-biological-park-mangaluru-karnataka-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: नौ साल के बाघ 'ऑलिवर' की मौत, मंगलुरु के पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क की घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: नौ साल के बाघ 'ऑलिवर' की मौत, मंगलुरु के पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क की घटना
Tue, 04 Jan 2022 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:59 PM IST
सार
मंगलुरु के एक बायोलॉजिकल पार्क में एक बाघ की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
ऑलिवर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क में एक नौ साल के बाघ ऑलिवर की सोमवार को मौत हो गई। पार्क के निदेशक एच जयप्रकाश भंडारी ने एक बयान में कहा कि बाघ स्वस्थ और सक्रिय था। वह अचानक गिर गया और उसका निधन हो गया।
विज्ञापन
ऑलिवर इस बायोलॉजिकल पार्क का प्रमुख आकर्षण था। भंडारी ने बताया कि ऑलिवर सोमवार की सुबह रोज की तरह उठा लेकिन अचानक गिर गया। पार्क में मौजूद चिकित्सक उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन उसकी मौत हो गई। उसका जन्म इसी पार्क में हुआ था।
विज्ञापन
पार्क निदेशक ने कहा कि ऑलिवर की मौत का कारण तभी पता चल पाएगा जब हमें लैब रिपोर्ट मिल जाएंगी। वह स्वस्थ था और उसका वजन करीब 175 किलो था। उसकी जांच करने वाले चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन