{"_id":"5d4d8c478ebc3e6cfd18a2a7","slug":"83-teams-of-ndrf-sent-for-rescue-operations-in-four-flood-affected-states-says-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित चार राज्यों में बचाव कार्यों के लिए भेजी गईं एनडीआरएफ की 83 टीमें : गृह मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ प्रभावित चार राज्यों में बचाव कार्यों के लिए भेजी गईं एनडीआरएफ की 83 टीमें : गृह मंत्रालय
Sat, 10 Aug 2019 07:50 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 10 Aug 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित चार राज्यों महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और गुजरात में राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की लगभग 83 टीमें भेजी गई हैं। मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के हालात और उनसे निपटने के लिए केंद्रीय मंत्रालों तथा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की गई। एनडीआरएफ के महानिदेशक ने बैठक में बताया कि एनडीआरएफ की 83 टीमों ने सभी जरूरी उपकरणों के साथ चारों बाढ़ प्रभावित राज्यों के संवेदनशील इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये टीमें सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बलों की 173 टीमों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। एनडीआरएफ की एक टीम में लगभग 45 कर्मी होते हैं। बयान के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिनों में महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में बहुत तेज बारिश हुई है। इसके अलावा गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शनिवार तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।