{"_id":"62979b77697735315209aa6c","slug":"8-years-old-boy-committed-suicide-after-watching-horror-film-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: आठ साल के बच्चे ने पहले देखी हॉरर मूवी, फिर सीन रिक्रिएट करते हुए लगा ली फांसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: आठ साल के बच्चे ने पहले देखी हॉरर मूवी, फिर सीन रिक्रिएट करते हुए लगा ली फांसी
Wed, 01 Jun 2022 10:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:32 PM IST
सार
पुणे में आठ साल के बच्चे ने हॉरर फिल्म देखने के बाद फांसी लगाने के एक सीन को रिक्रिएट करते हुए अपनी जान गवां दी। इस दौरान पहले उसने एक गुड़िया को फांसी लगाकर सीन का रिक्रिएशन किया।
विज्ञापन
आठ साल के बच्चे ने लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिनेमा, मोबाइल और सोशल मीडिया का बच्चों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे भी सिनेमा देखकर वैसा ही करने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे में सामने आया है। यहां के पिंपरी चिंचवड़ में आठ साल के बच्चे ने पहले मोबाइल फोन पर हॉरर फिल्म देखी। फिर वैसा ही करने के चक्कर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
क्या था मामला
जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार शाम को पिंपरी चिंचवाड़ के थेरगाव इलाके में हुई। यहां आठ साल के बच्चे ने हॉरर फिल्म देखने के बाद फांसी लगाने के एक सीन को रिक्रिएट करते हुए अपनी जान गवां दी। इस दौरान पहले उसने एक गुड़िया को फांसी लगाकर सीन का रिक्रिएशन किया।
विज्ञापन
बच्चे की मां ने दी जानकारी
बच्चे की मां ने इस बारे में बताया कि वो ऊपर काम कर रही थी और बच्चा नीचे खेल रहा था। जब वो नीचे आई बच्चा लेटा हुआ था। इस दौरान उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। जब कपड़ा हटाया गया तो उसके गले में फंदा नजर आया। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पुलिस मौते पर पहुंची, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे की मौत की पुष्टि कर दी। फिलहाल अब बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सत्यवान माने ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे का पिता भी उसी सोसायटी में चौकीदार के रूप में काम करता है और उसकी मां लोगों के घरों में काम करती थी।