फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   76 samples of new Covid variant XBB1.16 found in India INSACOG data

Corona: देश में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना के नए वैरिएंट XBB 1.16 ने बढ़ाई चिंता, INSACOG के डाटा में खुलासा

Sat, 18 Mar 2023 04:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था, जब दो नमूने इस वैरिएंट के लिए सकारात्मक पाए गए थे। फरवरी में कुल 59 नमूनों में यह वैरिएंट पाया गया था।

विज्ञापन
76 samples of new Covid variant XBB1.16 found in India INSACOG data
भारत में कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : istock

विस्तार

देश में कोरोना के मामले में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इस बीच, कोविड-19 के 76 नमूनों में  XBB 1.16 वैरिएंट पाया गया है। कोविड-19 के मामलों में हाल में आई तेजी के पीछे की वजह यह वैरिएंट हो सकता है। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इनसाकॉग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित मंच है जो कोविड-19 की जीनोम सिक्वेंसिंग और वायरस की भिन्नता का अध्ययन व निगरानी करता है। इसे दिसंबर 2020 में गठित किया गया था। 

विज्ञापन


किस राज्य में कितने मामले?
इनसाकॉग के आंकड़े बताते हैं कि कर्नाटक में 30, महाराष्ट्र में 29, पुडुचेरी में 7, दिल्ली में 5, तेलंगाना में 2, गुजरात में 1, हिमाचल प्रदेश में 1 और ओड़िशा में 1 इस वैरिएंट के मामले पाए गए हैं। XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था, जब दो नमूने इस वेरिएंट के लिए सकारात्मक पाए गए थे। फरवरी में कुल 59 नमूनों में यह वेरिएंट पाया गया था। इनसाकॉग ने कहा, मार्च में अब तक XBB 1.16 वेरिएंट के लिए 15 नमूने सकारात्मक पाए गए हैं।  
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कोरोना के मामलों में वृद्धि के लिए इस वैरिएंट को ठहराया जिम्मेदार
कुछ विशेषज्ञों ने कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के लिए इस वैरिएंट को जिम्मेदार ठहराया है। एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड के मामलों में वृद्धि XBB 1.16 वेरिएंट से प्रेरित प्रतीत होती है, जबकि इन्फ्लूएंजा के मामले H3N2 के कारण हैं। उन्होंने कहा, कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने से इन दोनों के संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। एम्स के पूर्व निदेशक ने कहा, अधिकांश मामले गंभीर नहीं हैं। इसलिए अभी घबराने की जरूरत नहीं है। गुलेरिया ने राष्ट्रीय कोविड टास्क फोर्स का नेतृत्व भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेजी से फैल रहा कोरोना?: 126 दिन बाद एक दिन में 800 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले, 10 बिंदुओं में जानें सबकुछ


अबतक 12 देशों में पाया गया XBB 1.16 वैरिएंट
बिजनौर के मंगला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व संयोजक विपिन एम वशिष्ठ ने कहा कि नया XBB 1.16 वैरिएंट अब कम से कम 12 देशों में पाया गया है, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा मामले हैं, इसके बाद अमेरिका, ब्रुनेई, सिंगापुर और यूके हैं। उन्होंने ट्वीट किया, भारत में पिछले 14 दिनों में मामलों में 281 फीसदी की वृद्धि हुई है और मौतों में 17 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, सभी की निगाहें भारत पर होनी चाहिए।  यदि XBB 1.16 भारतीयों की मजबूत जनसंख्या प्रतिरक्षा से गुजरने में सफल हो सकता है, तो पूरी दुनिया को गंभीर रूप से चिंतित होना चाहिए।

भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 800 पार
भारत में कोविड-19 के एक दिन में संक्रमित लोगों की संख्या 126 दिन बाद शनिवार को 800 के पार चली गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,389 तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed