{"_id":"611ee8ae8ebc3e79a27a70bc","slug":"72-women-officers-give-legal-notice-to-defense-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन: 72 महिला अधिकारियों ने दिया रक्षा मंत्रालय को कानूनी नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन: 72 महिला अधिकारियों ने दिया रक्षा मंत्रालय को कानूनी नोटिस
Fri, 20 Aug 2021 04:56 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 20 Aug 2021 04:56 AM IST
सार
- स्थायी कमीशन के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट के इस साल 25 मार्च को दिए गए आदेश के आधार पर स्थायी कमीशन पाने के लिए पूरी तरह योग्य हैं
विज्ञापन
सेना में महिलओं को स्थायी कमीशन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय सेना की 72 महिला अधिकारियों ने केंद्रीय रक्षा मंत्रालय को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में इन महिला अधिकारियों ने मंत्रालय को सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का सख्ती से अनुपालन करने के लिए कहा है, जिसमें महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन देने का निर्देश दिया गया था। महिला अधिकारियों के वकील मेजर सुधांशु पांडे ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्थायी कमीशन के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा
मेजर पांडे ने कहा, 72 महिला अधिकारियों की तरफ से नोटिस भेजा गया है, जो सुप्रीम कोर्ट के इस साल 25 मार्च को दिए गए स्पष्ट व साफ आदेश के आधार पर स्थायी कमीशन पाने के लिए पूरी तरह योग्य हैं। उन्होंने कहा, आदेश में रक्षा मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया था कि महिला अधिकारियों की तुलना उनके बैच के पुरुष अधिकारियों के लिए तय मानकों के आधार पर नहीं की जाए।
विज्ञापन
आदेश में पिछले साल 5 सितंबर में चयन बोर्ड की तरफ से 5 अंक के लिए अनफिट पाई जाने वाली उन सभी महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिए कहा गया था, जिन्होंने 60 फीसदी अंक हासिल किए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश के अनुपालन के लिए रक्षा मंत्रालय को दो माह का समय दिया था।
विज्ञापन