फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   685 crore loss to government because of jio free plan

जियो का फ्री प्लान दे गया सरकार को बड़ा घाटा, लगी 685 करोड़ की चपत

Thu, 23 Feb 2017 08:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
685 crore loss to government because of jio free plan

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के फ्री वॉइस कॉल और डेटा सर्विस की वजह से सरकार को 685 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। इस मामले को लेकर टेलिकॉम कमीशन, ट्राई की खिंचाई कर सकता है।

विज्ञापन


इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक नियम कहता है कि कोई भी टेलिकॉम कंपनी 90 दिनों से ज्यादा वक्त तक प्रमोशनल ऑफर ग्राहकों को मुहैया नहीं करा सकती। बुधवार को टेलिकॉम कमीशन ने जिओ के प्रमोशनल ऑफर्स का संज्ञान लिया है। जिओ ने 90 दिनों से ज्यादा तक अपना प्रमोशनल ऑफर जारी रखा।
विज्ञापन


सरकार मोबाइल ऑफरेटरों से स्पैक्ट्रम यूसेज चार्ज और लाइसेंस फी वसूलती है। ये चार्ज कंपनी के रिवेन्यू के आधार पर लिया जाता है। जिओ के ऑफर की वजह से टेलिकॉम इंडस्ट्री के रिवेन्यू में गिरावट देखने को मिल रही है। इस वजह से सरकार को 685 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 पैसे से कम में कॉल ऑफर नहीं कर सकतीं कंपनियां

685 crore loss to government because of jio free plan

कमीशन इस संबंध में ट्राई को एक दस्तावेज भेजने वाली है जिसमें कहा गया है कि रेवेन्यू में 8-10 प्रतिशत की गिरावट के आसार दिखाई दे रहे हैं। कमीशन ने कुछ वक्त पहले टेलिकॉम कंपनियों पर 3,050 करोड़ रुपये के फाइन को लेकर ट्राई को फटकार लगाई थी।

कमीशन की जानकारी रखने वाले अधिकारी के मुताबिक संस्था ने टेलिकॉम इंडस्ट्री की खराब हालत को लेकर चिंता जाहिर की है। कमीशन ने ट्राई को प्रमोशनल टैरिफ के मामले में जून 2002 और सितंबर 2008 के फैसलों को लागू करने की बात की है।

जून 2002 के फैसले के तहत कोई भी टेलिकॉम कंपनी किसी भी प्रमोशनल ऑफर को 90 दिनों से ज्यादा लागू नहीं कर सकती। वहीं दूसरी ओर इस फैसले में कॉल के बेस प्राइस 14 पैसे तय किया गया था। फैसले के मुताबिक कंपनियां 14 पैसे से कम में कॉल ऑफर नहीं कर सकतीं। इसी वजह से आधार पर जियो को एयरटेल ने चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed