फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   67-year-old woman has been blessed with a baby

67 की उम्र में मां बनी महिला, 48 साल पहले हुई थी शादी

Tue, 24 May 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
67-year-old woman has been blessed with a baby

मां बनने का सुख अद्भुत होता है। 67 साल की उम्र में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। गोरखपुर की अद्यावती देवी 67 साल में एक बच्चे की मां बनी हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्‍थ हैं। शादी के 48 साल बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की मां अद्यावती और पिता व परिजन सभी खुश हैं।परिवार में खुशी का माहौल है। IVF 'इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' टेक्नीक के माध्यम से अद्यावती ने बच्‍चे को जन्म दिया है।

विज्ञापन


अमृतसर की दलजिंदर कौर 72 साल में बनी मां
वहीं आपको बता दें कि अभी हाल ही में अमृतसर की दलजिंदर कौर को 72 साल की उम्र में मां बनने का सुख नसीब हुआ है। बीती 19 अप्रैल को हिसार में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। दलजिंदर 3 साल से इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) ट्रीटमेंट ले रही थीं। 
विज्ञापन


क्या है IVF टेक्नीक
IVF टेक्नीक महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। गौरतलब है कि 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मां बनाने के लिए IVF यानी 'इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' टेक्नीक का इस्तेमाल कर रहा है। महिला को हार्मोन के इंजेक्शन दिए जाते हैं, ताकि उसके शरीर में एग सेल्स अधिक बनने लगें। इसके बाद एग को गर्भाशय से निकाल लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईवीएफ वो तरीका है, जिसमें औरत का एक और मर्द का स्पर्म लेकर बॉडी के बाहर फर्टिलाइज करवाया जाता है। फर्टिलाइजेशन के बाद उसे औरत की बच्चेदानी में रख दिया जाता है। इस टेक्नीक से पहले भी औरतें मां बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed