फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   65 percent of insects on Earth to go extinct due to climate change

Climate Change: जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया के 65 फीसदी कीड़े विलुप्ति के कगार पर

Mon, 14 Nov 2022 06:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Nov 2022 06:02 AM IST
सार

नेचर क्लाइमेट चेंज पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, 38 में 25 कीड़ों की प्रजातियों में विलुप्त होने का जोखिम बढ़ सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण उनके स्थानीय वातावरण के तापमान में आकस्मिक बदलाव है।

विज्ञापन
65 percent of insects on Earth to go extinct due to climate change
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter@duskywhalerkate

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के कारण इस सदी के अंत तक दुनिया के 65 फीसदी कीड़े विलुप्त हो जाएंगे। हालिया अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए भी संकट की स्थिति आएगी।

विज्ञापन


नेचर क्लाइमेट चेंज पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, 38 में 25 कीड़ों की प्रजातियों में विलुप्त होने का जोखिम बढ़ सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण उनके स्थानीय वातावरण के तापमान में आकस्मिक बदलाव है। अध्ययन के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण ऊष्मीय दबाव जानवरों की जनसंख्या को अस्थिर कर सकता है। इससे उनके विलुप्त होने का जोखिम बढ़ गया है।
विज्ञापन


तापमान की विविधता का असर
शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्हें एक प्रतिमान उपकरण की जरूरत थी, जिससे वे समझ सकें कि कीड़ों की जनसंख्या कैसे तापमान की विविधता से प्रभावित होते हैं। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि जलवायु परिवर्तन जैवविविधता पर लंबे समय तक नकारात्मक असर डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed