{"_id":"6582cb2c0bbe93b5c40dd1f0","slug":"64-year-old-bengaluru-resident-dies-due-to-covid-19-infection-2023-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karnataka: फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा; बंगलूरू के व्यक्ति की गई जान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा; बंगलूरू के व्यक्ति की गई जान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 20 Dec 2023 04:38 PM IST
सार
Karnataka: कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 के बढ़ते मामलों के बीच बंगलूरू में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को कोरोना हुआ था। हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत नए सब-वैरिएंट से ही हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना से मौत (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोरोना का नया सब-वैरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा है। इस बीच, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि पांच दिन पहले कोरोना संक्रमण के कारण शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या मौत की वजह सब-वैरिएंट JN1 है, उन्होंने कहा कि यह अब तक ज्ञात नहीं है।
2 of 5
दिनेश गुंडु राव
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
व्यक्ति की 15 दिसंबर को हो गई मौत : राव
मंत्री दिनेश गुंडू राव ने पत्रकारों को बताया कि व्यक्ति (64 वर्षीय) को अन्य बीमारियां भी थीं। वह चामराजपेट के रहने वाले थे। 15 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, 'यह अभी भी पता नहीं है कि मरीज JN.1 सब-वैरिएंट से प्रभावित था या नहीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। टीबी भी था। उन्हें कोरोना और निमोनिया के साथ उच्च रक्तचाप, फेफड़ों की बीमारी, अस्थमा भी था।'
3 of 5
कोविड परीक्षण
- फोटो : विश्व स्वास्थ्य संगठन।
कोरोना परीक्षण बढ़ाएगी कर्नाटक सरकार
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा के आयुक्त रणदीप डी ने बताया कि हाल में बढ़े मामलों के बीच (कोविड से) यह पहली मौत है। इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कोरोना संक्रमण की दर का पता लगाने के लिए परीक्षण बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, सरकार अगले तीन दिनों में यह संख्या प्रति दिन 5,000 परीक्षणों तक बढ़ाने का इरादा रखती है। सभी गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) और और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के 20 मामलों में से कम से कम 1 मामले के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बैठक।
- फोटो : एक्स/मनसुख मंडाविया
केंद्र की बैठक में शामिल हुए सीएम सिद्धारमैया
राव ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तकनीकी सलाहकार समिति गुरुवार को एक बैठक करेगी, जिसमें आगे उठाए जाने वाले कदमों और तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री वर्चुअल तरीके से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों व प्रतिनिधियों, केंद्र और राज्य, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नीति आयोग के अधिकारियों व अन्य साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संक्रमण के प्रसार के बारे में जानने के लिए अधिक परीक्षण और जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) करने की जरूरत है। खासतौर पर सीमावर्ती जिलों दक्षिण कन्नड़, कोडागु, चामराजनगर और मैसूरु में अधिक परीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कोविड टेस्ट किट।
- फोटो : आईस्टॉक।
राज्य सरकार ने जारी की थी एडवायजरी
इससे पहले, कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को एक एडवायजरी जारी। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं से कहा गया कि वे घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनें और बंद, खराब हवादार स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। इसमें पड़ोसी राज्य केरल में सब-वैरिएंट JN.1 का मामला सामने आने का हवाला दिया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।