फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INSACOG: तीन राज्यों में पाए गए कोविड सब-वैरिएंट JN.1 के 21 मामले, केंद्र ने राज्यों से कहा- सतर्कता बरतें

Wed, 20 Dec 2023 03:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Dec 2023 03:40 PM IST
सार

INSACOG: कोविड-19 का सब-वैरिएंट JN.1 वैश्विक स्तर पर तेजी से फैल रहा है। भारत के तीन राज्यों में इस सब वैरिएंट के 21 नए मामले सामने आए हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्कता बरतने को कहा है। 
 

विज्ञापन
20 cases of Covid sub-variant JN.1 found in three states: INSACOG
कोविड-19 (सांकेतिक) - फोटो : आईस्टॉक

देशभर में कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 के 21 मामले सामने आए हैं। इनमें से 19 की गोवा में पहचान की गई है, जबकि एक-एक की केरल और महाराष्ट्र में की हैं। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इनसाकॉग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित मंच है जो कोविड-19 की जीनोम सिक्वेंसिंग और वायरस की भिन्नता का अध्ययन व निगरानी करता है। इसे दिसंबर 2020 में गठित किया गया था।

20 cases of Covid sub-variant JN.1 found in three states: INSACOG
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : एक्स/मनसुख मंडाविया

केंद्र ने सतर्कता बरतने को कहा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सब-वैरिएंट JN.1 का पता लगने के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्कता बरतने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को देशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोनो वायरस के उभरते सब-वैरिएंट को लेकर सतर्क रहने पर जोर दिया।  

20 cases of Covid sub-variant JN.1 found in three states: INSACOG
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन में सामने आए 614 मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए हैं। यह 21 मई के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,311 हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
20 cases of Covid sub-variant JN.1 found in three states: INSACOG
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : पिक्साबे

डब्ल्यूएचओ ने JN.1 पर क्या कहा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने JN.1 के तेजी से बढ़ते प्रसार को देखते हुए इसे एक अलग वैरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य निकाय ने कहा है कि यह वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए 'कम' खतरा पैदा करता है। 

विज्ञापन
20 cases of Covid sub-variant JN.1 found in three states: INSACOG
कोविड सब वेरिएंट JN.1 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

तेजी से फैल रहा JN.1 सब-वैरिएंट 
विश्व स्वास्थ्य निकाय ने मंगलवार को कहा कि JN.1 वैरिएंट को पहले BA.2.86 सब-वैरिएंट के हिस्से के रूप में एक प्रकार (वीओआई) के रूप में वर्गीकृत किया गया था। हालांकि, हाल के हफ्तों में कई देशों में JN.1 के मामले सामने आए हैं। वैश्विक स्तर पर इसका प्रसार तेजी से बढ़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed