फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   6 months jail compulsory to get freedom fighter pension

स्वतंत्रता सेनानी पेंशन के लिए छह माह की कैद जरूरी

Sat, 05 Mar 2016 07:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Mar 2016 07:06 AM IST
सार

  • पेंशन पाने के लिए सेनानी का कम से कम छह माह जेल में रहने का प्रमाण जरूरी है।
  • ऐसा नहीं होने पर उसके आश्रितों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।

विज्ञापन
6 months jail compulsory to get freedom fighter pension
पेंशन

विस्तार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान पेंशन पाने के लिए सेनानी का कम से कम छह माह जेल में रहने का प्रमाण जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर उसके आश्रितों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने ऐसे ही एक मामले में हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि छह माह के कारावास की बात साबित नहीं की जा सकी।

याची संजाफी देवी ने अपने पति स्व. राजाराम यादव को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानते हुए उसे पेंशन देने का दावा खारिज करने के आदेश को चुनौती दी थी।

राजाराम यादव को 18 अगस्त 1942 को ट्रेन डकैती के आरोप में जेल भेजा गया था। उनको आठ वर्ष कैद की सजा हुई थी। 25 जनवरी 1943 को वह रिहा कर दिए गए। कोर्ट ने कहा कि याची यह साबित नहीं कर सकी कि जेल की अवधि छह माह की थी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के वकील एके उपाध्याय का कहना था कि पेंशन पाने के लिए न्यूनतम छह माह का कारावास होना अनिवार्य है। याची के पति ने यह अवधि पूरी नहीं की है। याचिका पर न्यायमूर्ति एपी साही और न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सुनवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed