फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uttar pradesh election 2027 Budaun Shekhupur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation

सीट का समीकरण: अब तक हुए 3 चुनावों में दो बार सपा-एक बार BJP ने मारी बाजी, ऐसा है शेखूपुर सीट का चुनावी इतिहास

Fri, 28 Aug 2026 05:19 AM IST
अमन तिवारी इलेक्शन डेस्क, नोएडा
इलेक्शन डेस्क, नोएडा Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 28 Aug 2026 05:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की शेखूपुर सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2012 में सपा, 2017 में भाजपा और 2022 में दोबार सपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की। आइये इस सीट के सियासी गणित को समझते हैं...

विज्ञापन
uttar pradesh election 2027 Budaun Shekhupur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
शेखूपुर सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी पारा बढ़ने लगा है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी दल अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। कहीं पुराने गढ़ बचाने की चुनौती है तो कहीं नए क्षेत्रों में विस्तार की कोशिश हो रही है। उत्तर प्रदेश की इसी चुनावी सरगर्मी के बीच, हम आपको अपनी खास सीरीज 'सीट का समीकरण' में राज्य की हर सीट के इतिहास और राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज बात बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा सीट की होगी। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इतिहास...

विज्ञापन

uttar pradesh election 2027 Budaun Shekhupur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
शेखूपुर सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं शेखूपुर विधानसभा सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। इन जिलों में एक जिला बदायूं है। जिले में कुल छह विधानसभा सीटें हैं। इनमें- बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर और दातागंज शामिल हैं। 'सीट का समीकरण' की आज की कड़ी में हम शेखूपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा सीिट साल 2008 में परिसीमन के बाद पहली बार अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहला विधानसभा चुनाव साल 2012 में हुआ था। यहां से पहले विधायक आशीष यादव बने थे, जिन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
शेखूपुर विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो कुल मतदाताओं में सबसे बड़ी और निर्णायक हिस्सेदारी मुस्लिम मतदाताओं की है, जिनकी संख्या इस क्षेत्र में सबसे अधिक है। इसके बाद यादव समाज और मौर्य/शाक्य समुदाय के मतदाताओं की एक बड़ी और मजबूत आबादी है, जो चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं अनुसूचित जाति (दलित) मतदाताओं की संख्या भी प्रभाव डालने लायक है। बाकी बचे मतदाता अन्य समुदायों से आते हैं। इस क्षेत्र में मुस्लिम और यादव समुदाय का मजबूत वर्चस्व होने के कारण चुनाव में उनकी भूमिका सबसे प्रभावशाली मानी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

uttar pradesh election 2027 Budaun Shekhupur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
शेखूपुर सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला
शेखूपुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
शेखूपुर विधानसभा के पहले यानी 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में सपा के आशीष यादव विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के भगवान सिंह शाक्य को 8,252 वोटों के अंतर से हराया। आशीष यादव को 68,533 वोट मिले, जबकि भगवान सिंह शाक्य को 60,281 वोट प्राप्त हुए। बसपा के मोहम्मद रिजवान तीसरे नंबर पर रहे। 
 
विज्ञापन

uttar pradesh election 2027 Budaun Shekhupur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
शेखूपुर सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला
2017: शेखूपुर विधानसभा सीट पर पहली बार जीती भाजपा
2012 के बाद राज्य में 2017 में विधानसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में शेखूपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धर्मेंद्र कुमार सिंह शाक्य विजयी हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के आशीष यादव को 23,386 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में धर्मेंद्र कुमार सिंह शाक्य को 93,702 वोट मिले, जबकि आशीष यादव को 70,316 वोट मिले। बसपा के मोहम्मद रिजवान एक बार फिर तीसरे नंबर पर रहे। 

 

uttar pradesh election 2027 Budaun Shekhupur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
शेखूपुर सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला
2022 के चुनाव में सपा ने की वापसी
2022 के विधानसभा चुनाव में बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने वापसी की। इस चुनाव में सपा के हिमांशु यादव विजयी हुए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धर्मेंद्र कुमार सिंह शाक्य को 6,100 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में हिमांशु यादव को 1,05,531 वोट मिले, जबकि धर्मेंद्र कुमार सिंह शाक्य को 99,431 वोट मिले। हिमांशु 2012 में शेखूपुर से जीते आशीष यादव के बेटे हैं। हिमांशु के दादा स्व. बनवारी सिंह विधान परिषद सदस्य और अखिलेश यादव सरकार के वक्त उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed