फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5500 students from 35 schools across Delhi – NCR set Guinness World Record in delhi

दिल्ली-एनसीआर के 35 स्कूलों के 5500 से ज्यादा बच्चों ने रचा विश्व रिकॉर्ड

Sun, 24 Dec 2017 05:41 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 05:41 AM IST
विज्ञापन
5500 students from 35 schools across Delhi – NCR set Guinness World Record in delhi
विश्व रिकॉर्ड
प्रदूषण से खराब हो रहे फेफड़ों के प्रति जारुक करने के लिए बच्चों ने नया कीर्तिमान रचा है। करीब 5300 बच्चों ने शनिवार को फेफड़े की आकृति बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। लंग केयर फाउंडेशन को इस रिकॉर्ड पर गिनीज बुक में स्थान भी मिला है। ये बच्चे दिल्ली- एनसीआर के करीब 35 स्कूलों के हैं। इससे पहले अबूधाबी और बीजिंग में ऐसा रिकॉर्ड बन चुका है। लंग केयर फाउंडेशन की ओर से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में माई सॉल्यूशन टू पॉल्यूशन : आई केयर फॉर लंग्स कार्यक्रम किया गया। 
विज्ञापन


पढ़ें- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डः ‘चींटी’ से ‘चोटी’ तक पहुंचा गाजीपुर का लाल
विज्ञापन


बच्चों ने गुलाबी फेफड़े को काले रंग में इस तरह बदला कि फिर से गुलाबी होना संभव नहीं था। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया। आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बच्चों, युवा और बुजुर्गों सभी को सांस लेने में परेशानी हो रही है। यह परेशानी तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब दिल्ली में धूंध की परत जमा हो जाती है। हालांकि इसके लिए कई बार उपाए किए गए हैं लेकिन अभी तक इस बढ़ते प्रदूषण से कोई निजात नहीं मिल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed