फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   52% Indian urban youth able to speak two languages and 18% speak three languages

भारत का 52 फीसदी शहरी युवा बोलता है एक से ज्यादा भाषा, 18 फीसदी को आती हैं तीन भाषाएं

Wed, 07 Nov 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
52% Indian urban youth able to speak two languages and 18% speak three languages
52 फीसदी भारतीय शहरी युवा बोलता है दो भाषाएं - फोटो : pexels.com

युवा भारत अपनी पुरानी पीढ़ी के मुकाबले अधिक भाषाएं बोलता है। यहां 15 से 49 साल की उम्र की शहरी आबादी 2 भाषाएं बोलती हैं। इसके अलावा हर छठा व्यक्ति तीन भाषाएं बोलता है। हाल ही में हुई जनगणना में ये बात सामने आई है। इसमें पता चला है कि शहरी और ग्रामीण युवा एक से अधिक भाषाएं बोलता है।

विज्ञापन


आंकड़ों में शहरी और ग्रामीण भारत में बड़ा अंतर देखने को मिला है। ग्रामीण भारत में 22 फीसदी लोग दो भाषाएं बोलते हैं और 5 फीसदी लोग तीन भाषाएं बोलते हैं। वहीं शहरी भारत में 44 फीसदी लोग दो भाषाएं बोलते हैं जबकि 15 फीसदी लोग तीन भाषाएं बोलते हैं।
विज्ञापन


देश की करीब एक चौथाई आबादी दो भाषाएं बोलते हैं। वहीं 7 फीसदी लोग तीन भाषाएं बोलते हैं। शहरों में भाषाओं को जानने के मामले में 14 साल की उम्र तक तो कोई अंतर समझ नहीं आता। लेकिन 15 साल की उम्र के बाद इस मामले में महिलाओं को पुरुषों के बीच अंतर दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भाषाएं बोलने के मामले में 20-24 साल का आयु वर्ग सबसे आगे है। इसमें 52 फीसदी लोग दो भाषाएं जानते हैं। लिंग के आधार पर अंतर 70 साल की उम्र के बाद भी नजर आता है। इसमें 25 फीसदी पुरुष और 16 फीसदी महिलाएं दो भाषाएं बोलते हैं। लेकिन तीन भाषाओं को मामले में यह अंतर उतना कम नहीं है।  


वहीं 10-14 साल की उम्र के मामले में ग्रामीण इलाकों में अंतर पाया गया है। यहां पुरुष महिलाओं को मुकाबले अधिक भाषाएं जानते हैं, इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि यहां स्कूल जाने वाली लड़कियों की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी कम है। आंकड़ों में हैरान करने वाली एक बात और सामने आई है। 50-69 आयु वर्ग के करीब 20 फीसदी शहरी लोग ऐसे हैं जो तीन भाषाएं बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed